लाइव न्यूज़ :

Siwan Lok Sabha Seat 2024: निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब, लालू यादव को झटका, कहा- साहेब ने राजद को सींचकर जमीन से आसमान तक पहुंचाया...

By एस पी सिन्हा | Updated: April 3, 2024 18:31 IST

Siwan Lok Sabha Seat 2024: राजद से टिकट नहीं मिलने पर दिवंगत बाहुबली नेता शहाबुद्दीन की पत्नी का दर्द छलका था।

Open in App
ठळक मुद्देहिना शहाब ने सिवान के लोगों से एक होने की अपील की है। साहेब ने जिस पार्टी को सींचकर जमीन से आसमान तक पहुंचाया। हिना शहाब ने कहा कि इससे कोई बात नहीं है।

Siwan Lok Sabha Seat 2024: बिहार में सीवान लोकसभा सीट पर लालू यादव की पार्टी राजद की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। दरअसल, पूर्व सांसद व बाहुबली नेता रहे स्व. मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने ऐलान किया है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव निर्दलीय लड़ेंगी। वहीं इससे पहले भी राजद से टिकट नहीं मिलने पर दिवंगत बाहुबली नेता शहाबुद्दीन की पत्नी का दर्द छलका था। हिना शहाब ने राजद से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनके पति ने राजद को जमीन से आसमान तक पहुंचाने का काम किया। आज उनके जाने के बाद सभी लोग बदल गए।

उन्होंने कहा कि उनके परिवार को इग्नोर किया जा रहा है। हिना शहाब ने सिवान के लोगों से एक होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि साहेब ने जिस पार्टी को सींचकर जमीन से आसमान तक पहुंचाया। उनके जाने के बाद वे लोग इग्नोर करना शुरू कर दिया है। हिना शहाब ने कहा कि इससे कोई बात नहीं है।

साहेब ने जो विकास की लकीर खींची है, उसपर हम लोगों को गर्व है कि हम सीवान के हैं। हम चाहते हैं कि पूरा परिवार एक हो जाए। इसमें सबकी सहमति बनी रहे। बता दें कि हिना शहाब तीन बार लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन हर बार हार का सामना करना पड़ा है। वह 2009 में पहली बार सीवान से लोकसभा चुनाव लड़ी थीं। 2014 और 2019 में भी उन्हें हार का सामना पड़ा था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावसिवानलालू प्रसाद यादवबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारत अधिक खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो