लाइव न्यूज़ :

देश में आर्थिक आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है: कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 1, 2019 05:11 IST

economic emergency: कांग्रेस ने देश में आर्थिक आपातकाल जैसी स्थिति बनने की बात कहते हुए बीजेपी सरकार की आलोचना की है

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने लगाया देश में आर्थिक आपातकाल जैसी स्थिति बनने का आरोपकांग्रेस ने केंद्र पर लगाया राज्यों को जीएसटी का हिस्सा न देने का आरोप

चंडीगढ़: केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि देश में ‘‘आर्थिक आपातकाल’’ जैसी स्थिति बन गयी है और केंद्र के पास राज्यों को जीएसीटी राजस्व क्षतिपूर्ति की भरपाई के लिए देने को ‘‘धन नहीं’’ हैं।

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘राज्यों को वह जीएसीटी की हिस्सेदारी क्यों नहीं दे रहे हैं। यह शुक्रवार को स्पष्ट हुआ जब यह बात सामने आयी कि राजकोषीय घाटा 102.4 फीसदी तक पहुंच चुका है। जबकि 2019-20 के अनुमानित बजट में अक्टूबर के अंत तक इसे लेकर 7.2 लाख करोड़ का अनुमान लगाया गया था।’’

सुरजेवाला ने आरोप लगाया, ‘‘इसका मतलब यह हुआ कि सरकार के पास पैसा नहीं है और यही कारण है कि वह जीएसटी में राज्यों का हिस्सा अपने पास रखे हुए है। यह देश में आर्थिक आपातकाल जैसी स्थिति है।’’ वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि पंजाब और पश्चिम बंगाल जैसे कई राज्य हैं जिन्हें जीएसटी की क्षतिपूर्ति का हिस्सा नहीं दिया गया है।

इस महीने की 20 तारीख को पंजाब, पश्चिम बंगाल, केरल, दिल्ली और राजस्थान के वित्त मंत्रियों ने बिना किसी देरी के जीएसटी क्षतिपूर्ति देने का आग्रह केंद्र सरकार से किया था। अकेले पंजाब की ही 4100 करोड़ रुपये की राजस्व क्षतिपूर्ति बकाया है। 

टॅग्स :इकॉनोमीकांग्रेसरणदीप सुरजेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस