लाइव न्यूज़ :

5G: दिल्ली में बैठे पीएम मोदी ने यूरोप में किया कार का टेस्ट ड्राइव, तस्वीरें हुई वायरल

By आजाद खान | Updated: October 1, 2022 13:06 IST

इस पर बोलते हुए केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ने अश्विनी वैष्णव ने कहा, “दूरसंचार डिजिटल भारत का प्रवेश द्वार है, नींव है। यह हर व्यक्ति के लिए डिजिटल सेवाओं को लाने का माध्यम है।”

Open in App
ठळक मुद्दे5G सेवा को लेकर पीएम मोदी की एक फोटो खूब वायरल हो रही है। 5G सेवा को लेकर पीएम मोदी की एक फोटो खूब वायरल हो रही है। पीएम मोदी के इस फोटो को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शेयर किया है।

5G India PM Modi Launch: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में 5जी को लॉन्च करते हुए दिल्ली के प्रगति मैदान में बैठकर यूरोप के एक कार का टेस्ट ड्राइव किया है। इस टेस्ट ड्राइव की एक फोटो केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शेयर किया है। 

आपको बता दें कि आज प्रगति मैदान से भारत में 5जी की सेवा को लॉन्च किया गया है। इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने यह वादा किया है कि दिसंबर 2023 तक देश के हर कोने में 5जी की सेवा को पहुंचा दिया जाएगा। 

पीएम मोदी ने 5जी के जरिए किया कार का एक टेस्ट ड्राइव 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें पीएम मोदी एक कार का टेस्ट ड्राइव कर रहे है। वे दिल्ली के प्रगति मैदाम में बैठकर यूरोप के एक शहर में एक कार का टेस्ट ड्राइव कर रहे है। फोटो को शेयर करते हुए पीयूष गोयल ने लिखा, ‘दुनिया चला रहा भारत’।

ऐसे में वहां पर 5जी की सेवाओं को लेकर देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने स्टाल भी लगाया था। इस स्टाल में रिलायंस जियो समेत एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के भी स्टाल थे। वहीं रिलायंस जियो के स्टॉल पर पीएम मोदी को मुकेश अंबानी और उनके बेटे आकाश अंबानी ने 5जी से जुड़ी कई जानकारियां दी। इसके बाद पीएम मोदी एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और सी-डॉट समेत और भी स्टाल का जायजा लिया। 

इस मौके पर क्या बोले केंद्रीय दूरसंचार मंत्री 

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम मोदी द्वारा किए गए इस टेस्ट ड्राव पर बोलते हुए कहा, “दूरसंचार डिजिटल भारत का प्रवेश द्वार है, नींव है। यह हर व्यक्ति के लिए डिजिटल सेवाओं को लाने का माध्यम है।”

5जी को लेकर मुकेश अंबानी ने क्या वादा किया

देश में 5जी की सेवा को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने वादा करते हुए कहा है कि दिसंबर 2023 तक भारत के हर शहर और हर तालुका तक 5जी की सेवा को पहुंचा दिया जाएगा। 

इस पर बोलते हुए उन्होंने आगे कहा, “मैं कह सकता हूं कि हम नेतृत्व लेने के लिए तैयार हैं और भारतीय मोबाइल कांग्रेस को अब एशियन मोबाइल कांग्रेस और ग्लोबल मोबाइल कांग्रेस बन जाना चाहिए। भारत ने शायद थोड़ी शुरुआत की होगी। देर से, लेकिन पहले खत्म हो जाएगा,” 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी5जी नेटवर्कपीयूष गोयलएयरटेलजियोमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है