लाइव न्यूज़ :

सीताराम येचुरी ने मोदी सरकार पर लगाया ईडी के दुरुपयोग का आरोप, बोले- "लोकसभा चुनाव में जनता सबक सिखा देगी"

By एस पी सिन्हा | Updated: October 9, 2023 15:48 IST

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने केन्द्र सरकार पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी पांच हजार केस दर्ज करती है और 23 लोगों पर कार्रवाई होती है।

Open in App
ठळक मुद्देमाकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने केन्द्र सरकार पर लगाया ईडी के दुरुपयोग का आरोप उन्होंने कहा कि ईडी पांच हजार केस दर्ज करती है और 23 लोगों पर कार्रवाई होती हैयेचुरी ने कहा कि इस समय देश के लोकतंत्र की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है

पटना: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने केन्द्र सरकार पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी पांच हजार केस दर्ज करती है और 23 लोगों पर कार्रवाई होती है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को साल 2024 के चुनाव में जनता सबक सिखा देगी।

येचुरी ने कहा कि इस समय देश के लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मोदी को हटाना अनिवार्य है। यह माकपा का उद्देश्य है और हम देश भर में लड़ाई जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि वामपंथी एकता को मजबूत करते हुए धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए तैयार सभी लोग एकजुट हो गए हैं। लोकसभा चुनाव में जनता फैसला कर देगी। उन्होंने कहा कि लोगों के मौलिक अधिकारों पर हमले किए जा रहे हैं। इसका इंडिया गठबंधन विरोध करेगी।

इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ चलेगी। जिनको यह लग रहा है कि यह गठबंधन टूट के बिखर जाएगी वह देखते रहते हैं और देखते रह जाएंगे। हमें भाजपा वालों से क्या मतलब है? हमें देश की जनता से मतलब है। उन्होंने कहा कि ईडी का गलत उपयोग किया जा रहा है। इसलिए तो हम लोग कहते हैं कि कोई आरोप सही है तो एक्शन होना चाहिए। पांच हजार से अधिक लोगों पर केस फाइल करो और गिनकर और चुनकर 23 लोगों पर एक्शन लो, यह कहां से उचित हो सकता है? इसको लेकर जरूरत होगी तो लालू-नीतीश से मुलाकात करेंगे।

जातीय जनगणना की रिपोर्ट बिहार सरकार के जारी करने पर मार्क्सवादी येचुरी ने कहा कि हम तो चाह ही रहे थे कि जाति आधारित गणना हो। उन्होंने कहा कि भाजपा आखिर देश भर में जातीय जनगणना क्यों नहीं करा रही है? हम कब से कह रहे हैं कि जातीय गणना करवाए। पिछले 9 साल में करवाया क्यों नहीं गया? ये लोग डर क्यों रहे हैं इसकी वजह क्या है।

बिहार सरकार के तरफ से जारी डाटा में गड़बड़ी के आरोप में उन्होंने कहा कि हम कैसे कुछ बोलें? बिहार सरकार ने डाटा जारी किया है। सरकार अपनी जिम्मेदारी के साथ ही रिलीज किया होगा। विपक्ष को यह हजम नहीं हो रहा है कि बिहार सरकार ने यह कैसे करवाया लिया तो इस तरह की बातें कह रहे हैं। येचुरी ने कहा कि विपक्ष की पार्टियों को एक होकर देश के संविधान को बचाना होगा।

टॅग्स :Sitaram Yechuryबिहारपटनाप्रवर्तन निदेशालयEDमोदी सरकारBJPmodi governmentCentral Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...