लाइव न्यूज़ :

'मोदी सरकार ने लाखों लोगों की आजीविका छीनी, अर्थव्यवस्था को तहस नहस'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 12, 2019 16:35 IST

दस करोड़ नए रोजगार देने के वादे के उलट मोदी सरकार ने सिर्फ लाखों भारतीयों की आजीविका छीनने की बात सुनिश्चित की है.

Open in App

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने पांच साल में दस करोड़ रोजगार देने के मोदी सरकार के वादे के उलट लाखों लोगों की आजीविका छीनने का दावा करते हुए सरकार पर अर्थव्यवस्था को तहस नहस करने का आरोप लगाया है.

येचुरी ने नोटबंदी के बाद साल दर साल रोजगार के अवसरों में गिरावट संबंधी मीडिया रिपोर्ट के हवाले से शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ''मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था तहस नहस होने की बात अब स्थापित हो गई है. सरकार आंकड़ों को छुपाने की कितनी ही कोशिश कर ले, लेकिन सरकार के प्रचारतंत्र का तमाशा भी इस सच्चाई को नहीं छुपा सकता है.''

उन्होंने कहा कि दस करोड़ नए रोजगार देने के वादे के उलट मोदी सरकार ने सिर्फ लाखों भारतीयों की आजीविका छीनने की बात सुनिश्चित की है.

सीबीआई निदेशक पद से आलोक वर्मा को हटाने के सरकार के फैसले पर येचुरी ने कहा, ''जल्दबाजी में किए गए इस फैसले से साफ हो गया है कि जिन मामलों की जांच की फाइलें वर्मा की मेज पर थीं उनके तार सीधे तौर पर मोदी सरकार में 'शीर्ष लोगों' से जुड़े हैं.'' येचुरी ने एक अन्य ट्वीट में कहा ''यह घोर निराशा, घबराहट और भयभीत होकर उठाया गया कदम है. राफेल की हकीकत को कितना भी छुपाया जाए लेकिन सच जरूर सामने आएगा.''

टॅग्स :लोकसभा चुनावसीताराम येचुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीताराम येचुरी की जगह कौन, देश की सबसे बड़ी वामपंथी पार्टी की कमान कौन संभालेगा?, दौड़ में ये नेता, देखिए लिस्ट

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतwho was Buddhadeb Bhattacharya: टीचर से नेता..., बेदाग छवि, कद्दावर मार्क्सवादी नेता, जानिए कौन थे बुद्धदेव भट्टाचार्य

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है