लाइव न्यूज़ :

सिंघू भीड़ हत्या: एक अन्य वीडियो की जांच कर रहा हरियाणा पुलिस का विशेष जांच दल

By भाषा | Updated: October 21, 2021 16:52 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर हरियाणा पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी), एक कथित वीडियो की सत्यता की जांच कर रहा है जिसमें सिंघू बॉर्डर पर भीड़ द्वारा बुरी तरह पीटा गया एक व्यक्ति मौत से पहले कुछ कहता नजर आ रहा है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

खरखौदा, सोनीपत के सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक गुप्ता ने बृहस्पतिवार को फोन पर बताया, “यह वीडियो कल से साझा किया जा रहा है और हम इसकी सत्यता की जांच कर रहे हैं जिसमें पीड़ित को अपने आसपास एकत्र हुई भीड़ से यह कहते सुना जा सकता है कि उसे किसी ने 30 हजार रुपये दिए थे। उसे यह पैसे किसलिए दिए गए थे यह स्पष्ट नहीं हो सका है।”

उन्होंने कहा, “यह भी स्पष्ट नहीं है कि क्या वह यह सब किसी दबाव में कह रहा है ?’’ गुप्ता, घटना की जांच के लिए गठित दो एसआईटी में से एक के प्रमुख हैं। मामले की पूरी जांच के लिए जहां एक एसआईटी बनाई गई है वहीं, गुप्ता की अगुवाई वाली एसआईटी सोशल मीडिया पर साझा किये जा रहे वीडियो की जांच के लिए गठित की गई है।

गुप्ता ने हाल में सामने आए वीडियो के बारे में कहा कि पीड़ित भीड़ को किसी के फोन नंबर की जानकारी भी दे रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें भी हैं कि घटना का एक और वीडियो है जो सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है और पुलिस उसकी सत्यता की जांच भी कर रही है।

गुप्ता ने कहा, “विभिन्न वीडियो के आधार पर, हमने घटना में शामिल और लोगों की पहचान की है। आगे की जांच जारी है।” बुधवार को, पंजाब सरकार ने भी एक विशेष जांच दल गठित किया था को सिंघू पर किसान प्रदर्शन स्थल पर भीड़ के हाथों कथित तौर पर मारे गए दलित मजदूर की बहन की शिकायत की जांच करेगा।

मृतक की बहन ने कहा था कि उसके भाई को बहला-फुसला कर दिल्ली-हरियाणा सीमा पर ले जाया गया था। उसने इस मामले की जांच की भी मांग की थी।

पंजाब के तरनतारन के गए गांव के रहने वाले लखबीर सिंह का शव 15 अक्टूबर को सिंघू बॉर्डर पर अवरोधक से बंधा मिला था। उसका एक हाथ कटा हुआ था और शरीर पर तेज धार वाले हथियार के घाव थे। इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया हुई और दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कार्रवाई की मांग होने लगी। दिल्ली की सीमाओं पर केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में पिछले साल नवंबर से किसानों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच