लाइव न्यूज़ :

सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान छह महीने बाद आगंतुकों के लिए खुला

By भाषा | Updated: November 1, 2021 18:55 IST

Open in App

बारीपदा (ओडिशा), एक नवम्बर ओडिशा के मयूरभंज जिले में सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान को सोमवार को आगंतुकों के लिए फिर से खोल दिया गया। छह महीने पहले इसे कोविड-19 की दूसरी लहर के समय मामले बढ़ने पर बंद कर दिया गया था।

यह उद्यान 2,750 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और यह भारत के सबसे बड़े बाघ अभयारण्यों में शामिल हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सिमलीपाल बाघ अभयरण्य के क्षेत्र निदेशक एम योगजयानंद ने सुबह पीथाबाटा प्रवेश स्थल पर आगंतुकों का गुलाब के फूल देकर स्वागत किया।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया कि पहले दिन 193 पर्यटकों ने 34 वाहनों में राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि सोमवार को पर्यटकों को कोरोना वायरस दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया था।

किसी भी दिन, 25 चौपहिया वाहनों को उद्यान के पिथाबाटा प्रवेश द्वार से और 35 वाहनों को कालियानी गेट से जाने की अनुमति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन