लाइव न्यूज़ :

गोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2026 05:55 IST

फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार यह एक “प्रेशर ब्लास्ट” प्रतीत होता है, जो नाइट्रोजन गैस से भरे स्टेनलेस स्टील टैंक के फटने के कारण हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देचार की इलाज के दौरान मौत हो गई।सिलवासा के नमो अस्पताल में उपचार चल रहा है।राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

सिलवासा: केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में शनिवार सुबह एक गोदाम के भीतर हुए जोरदार विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह विस्फोट सुबह करीब नौ बजे मेसर्स एस.के. एंटरप्राइज नामक गोदाम में उस समय हुआ, जब वहां गैस (संभावित रूप से नाइट्रोजन) भरी जा रही थी। केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस हादसे में कुल छह लोग घायल हुए थे, जिनमें से चार की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जबकि दो अन्य का सिलवासा के नमो अस्पताल में उपचार चल रहा है। बयान के मुताबिक फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार यह एक “प्रेशर ब्लास्ट” प्रतीत होता है, जो नाइट्रोजन गैस से भरे स्टेनलेस स्टील टैंक के फटने के कारण हुआ। घटना के बाद अग्निशमन एवं आपातकालीन विभाग, पुलिस और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन के अनुसार, स्थिति अब नियंत्रण में है। घटना की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया गया है। साथ ही जिला प्रशासन ने खतरनाक रसायनों और गैसों से संबंधित औद्योगिक इकाइयों की व्यापक जांच के लिए एक निरीक्षण समिति भी गठित की है, विशेष रूप से बिना अनुमति संचालित इकाइयों पर नजर रखी जाएगी।

टॅग्स :गुजरातPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत