सिक्किम विधानसभा उपचुनाव: भारतीय जनता पार्टी ने मार्तम-रमटेक (बीएल) विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की

By ज्ञानेश चौहान | Published: October 24, 2019 12:19 PM2019-10-24T12:19:55+5:302019-10-24T12:34:18+5:30

Sikkim Assembly By-Elections: Bharatiya Janata Party wins on Martam-Rumtek (BL) assembly seat. | सिक्किम विधानसभा उपचुनाव: भारतीय जनता पार्टी ने मार्तम-रमटेक (बीएल) विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की

सिक्किम विधानसभा उपचुनाव: भारतीय जनता पार्टी ने मार्टम-रमटेक (बीएल) विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की

सिक्किम विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मार्तम-रमटेक (बीएल) विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है। असम में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में 75.69 प्रतिशत वोट पड़े थे। बिहार उपचुनाव में यह आंकड़ा 49.50 प्रतिशत रहा जहां पांच विधानसभा सीटों और समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ। महाराष्ट्र में सतारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।




हरियाणा और महाराष्‍ट्र में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणनना के साथ ही देशभर की 51 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए भी वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई। देश के 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर 21 अक्‍टूबर को ही वोट डाले गए थे जिसमें करीब 57 फीसदी मतदान हुआ था।

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 47.05 प्रतिशत वोट पड़े। केरल में भारी बारिश के बीच पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में खोंसा पश्चिम सीट (90 प्रतिशत) पर सबसे अधिक मतदान हुआ, छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित चित्रकोट (74 प्रतिशत), तेलंगाना के हुजुरनगर (84 प्रतिशत) और मध्य प्रदेश के झाबुआ (62 प्रतिशत) और मेघालय के शेल्ला (84.56 फीसदी) में मतदान हुआ। इन राज्यों में एक-एक सीट पर उपचुनाव हुआ। 

 

English summary :
In the Sikkim assembly by-election, the Bharatiya Janata Party won the Martam-Ramtek (BL) assembly seat. In Assam, 75.69 percent of the votes were cast in four by-elections.


Web Title: Sikkim Assembly By-Elections: Bharatiya Janata Party wins on Martam-Rumtek (BL) assembly seat.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे