लाइव न्यूज़ :

भारत ने की पेशावर में सिख समुदाय के सदस्य की हत्या की निंदा, कहा- उपदेश नहीं कार्रवाई करे पाकिस्तान

By स्वाति सिंह | Updated: January 5, 2020 19:22 IST

पाकिस्तान में पवित्र ननकाना साहिब गुरद्वारे में तोड़फोड़ का मामला थमा नहीं था कि इस बीच पेशावर में एक सिख युवक की अज्ञात बदमाश द्वारा हत्या कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने पेशावर में सिख समुदाय को निशाना बनाकर की जा रही हत्याओं की कड़ी निंदा की है।पाकिस्तान को अल्पसंख्यकों पर अत्याचार रोकना चाहिए

भारत ने पेशावर में सिख समुदाय को निशाना बनाकर की जा रही हत्याओं की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा 'पाकिस्तान में गुरु नाानक देवजी के जन्मस्थान पर हमला, सिख लड़की जगजीत कौर को अगवा करके धर्मांतरण और निकाह, सिख युवक रविंदर सिंह की हत्या जैसी घटनाएं अल्पसंख्यक समुदाय की स्थिति दिखाती हैं। भारत अल्पसंख्यक सिखों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों की निंदा करता है। पाकिस्तान को अल्पसंख्यकों पर अत्याचार रोकना चाहिए और पुलिस को हत्या के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए।

बता दें कि पाकिस्तान में पवित्र ननकाना साहिब गुरद्वारे में तोड़फोड़ का मामला थमा नहीं था कि इस बीच पेशावर में एक सिख युवक की अज्ञात बदमाश द्वारा हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रविवार को पेशावर के में चमकानी पुलिस थाना इलाके में एक शव मिला, जिसकी पहचान रविन्द्र सिंह के रूप में की गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भेजा गया। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि मारा गया युवक शांगला का रहने वाला था और वह शादी की तैयारी में व्यस्त था। वह खरीदारी करने के लिए पेशावर आया था। अज्ञात व्यक्ति ने युवक की हत्या कर दी और बाद में उसके परिवार को उसके मोबाइल से मौत की सूचना दी। पुलिस ने कहा कि फोन करना यह इशारा करता है कि यह आपसी दुश्मनी हो सकती है। बता दें, मीडिया की खबरों के अनुसार गुरद्वारा ननकाना साहिब पर एक भीड़ ने हमला किया। ननकाना साहिब के स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को सिख श्रद्धालुओं पर पथराव किया। इसकी भारत ने कड़ी निन्दा की और पड़ोसी देश से वहां सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया।

वहीं, पाकिस्तान ने शुक्रवार को उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि गुरुद्वारा ननकाना साहिब को खास समूह के लोगों ने अपवित्र किया। गुरुद्वारा जन्म स्थान के नाम से मशहूर गुरुद्वारा ननकाना साहिब सिख धर्म के लोगों के लिए बेहद पवित्र स्थल है क्योंकि यहां सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का जन्म हुआ था। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी