लाइव न्यूज़ :

आईआईटी कानपुर-उप्र पुलिस के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, उप्र-100 और सोशल मीडिया पर फोकस

By भाषा | Updated: July 11, 2019 13:20 IST

अनुबंध पत्र पर बुधवार शाम आईआईटी कानपुर के प्रो. अभय करंदीकर और पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने हस्ताक्षर किए। इससे उत्तर प्रदेश पुलिस अब सीसीटीएनएस, डीएनए फोरेंसिक्स, ड्रोन संचालन, 1090, उप्र-100 और सोशल मीडिया में ज्यादा हाईटेक होकर अपराधियों पर लगाम लगाने और आम आदमी तक न्याय पहुंचाने के लिये काम कर सकेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसिंह ने कहा कि पिछले कुछ समय में यूपी पुलिस ने तकनीक की दिशा में बहुत काम किया है। इसका असर भी देखने को मिला है।प्रो. अभय ने कहा कि वीडियो सर्विलांस और आधुनिक पद्धति लाने के अलावा रियल लाइफ की जरूरतों को ध्यान में रखकर कई रिसर्च होंगे।

उत्तर प्रदेश पुलिस हाईटेक बनने के लिये अब आईआईटी कानपुर की मदद से ज्यादा तकनीकी दक्षता हासिल करेगी और इसके लिए आईआईटी कानपुर और उप्र पुलिस के बीच डीजीपी मुख्यालय में अनुबंध पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए हैं।

अनुबंध पत्र पर बुधवार शाम आईआईटी कानपुर के प्रो. अभय करंदीकर और पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने हस्ताक्षर किए। इससे उत्तर प्रदेश पुलिस अब सीसीटीएनएस, डीएनए फोरेंसिक्स, ड्रोन संचालन, 1090, उप्र-100 और सोशल मीडिया में ज्यादा हाईटेक होकर अपराधियों पर लगाम लगाने और आम आदमी तक न्याय पहुंचाने के लिये काम कर सकेगी।

बाद में सिंह ने कहा कि पिछले कुछ समय में यूपी पुलिस ने तकनीक की दिशा में बहुत काम किया है। इसका असर भी देखने को मिला है। कई क्षेत्रों में अभी और भी दक्षता की जरूरत थी। इसीलिये आईआईटी कानपुर के साथ यह अनुबंध किया गया है।

उन्होंने कहा कि आईआईटी, कानपुर के शिक्षक और छात्र पहले रिसर्च कर पुलिस महकमे के कामों में आने वाली समस्याओं और जरूरतों को देखेंगे। फिर, इसके हिसाब से ही वह तकनीक विकसित करेंगे।

आईआईटी कानपुर के प्रो. अभय ने कहा कि वीडियो सर्विलांस, डेटा एनालिसिस, ड्रोन टेक्नालॉजी में कई और आधुनिक पद्धति लाने के अलावा रियल लाइफ की जरूरतों को ध्यान में रखकर कई रिसर्च होंगे। उन्होंने बताया कि दो-तीन साल के क्राइम का अध्ययन कर वह समझेंगे कि किस तरह के अपराध, घरेलू हिंसा, यौन शोषण जैसे अपराधों से किस तरह से निपटा जा सकता, इस दिशा में नई तकनीक लाने की कोशिश होगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों