लाइव न्यूज़ :

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने अपने कर्मचारियों को कोविड-19 योद्धा घोषित करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: June 8, 2021 16:04 IST

Open in App

पुरी, आठ जून श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने ओडिशा सरकार से अपने कर्मचारियों को कोविड​​-19 योद्धा घोषित करने का आग्रह किया है क्योंकि वे खतरे का सामना करते हुए मंदिर के अंदर और बाहर अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।

एसजेटीए के मुख्य प्रशासक कृष्ण कुमार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के महापात्र को लिखे पत्र में कहा कि मंदिर के कर्मचारी कोविड-19 योद्धा का दर्जा पाने के हकदार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपके ध्यान में लाना चाहता हूं कि एसजेटीए, पुरी के कर्मचारी कोविड महामारी के दौरान अपने विभिन्न कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन कर रहे हैं। इसमें नीलाचल भक्त निवास में संस्थागत पृथकवास में कोविड संक्रमित व्यक्तियों की देखभाल करना और चिकित्सा टीमों की सहायता करना शामिल है।’’

कुमार ने पत्र में कहा है, ‘‘इस संदर्भ में, मैं अनुरोध करता हूं कि श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन, पुरी के ऐसे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर तय किए गए लाभ देने के वास्ते कोविड योद्धा घोषित किया जाए।’’

उन्होंने एसजेटीए की जगन्नाथ मंदिर पुलिस (जेटीपी) के उन दो कर्मचारियों पृथ्वीमन्यु दास (58) और प्रमोद कुमार दास (59) के नामों का उल्लेख किया, जिनकी अप्रैल में कोविड-19 के कारण मौत हो गई थी। उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव से नियमों के अनुसार उनके परिवार के सदस्यों को वित्तीय सहायता देने का भी अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब