लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने कसा बीजेपी पर तंज, कहा- क्या दीपिका पादुकोण फिल्म के प्रचार के लिए JNU की बजाय नागपुर में RSS ऑफिस जाएंगी

By भाषा | Updated: January 8, 2020 20:13 IST

रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार भारत की आत्मा को कुचल रही है। उन्होंने कुछ भाजपा समर्थकों द्वारा दीपिका की फिल्म ‘छपाक’ का कथित तौर पर बहिष्कार किए जाने का हवाला दिया और ट्वीट कर कहा, ‘‘मोदी जी, भारत की आत्मा को कुचलना बंद करिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू जाने को लेकर भाजपा के कुछ नेताओं के सवाल खड़ा करने पर कांग्रेस ने कटाक्ष किया।उसने कहा कि क्या दीपिका अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए नागपुर स्थित आरएसएस कार्यालय जाएंगी।

कांग्रेस ने फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) जाने को लेकर भाजपा के कुछ नेताओं के सवाल खड़ा करने पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को कहा कि क्या दीपिका अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए नागपुर स्थित आरएसएस कार्यालय जाएंगी।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार भारत की आत्मा को कुचल रही है। उन्होंने कुछ भाजपा समर्थकों द्वारा दीपिका की फिल्म ‘छपाक’ का कथित तौर पर बहिष्कार किए जाने का हवाला दिया और ट्वीट कर कहा, ‘‘मोदी जी, भारत की आत्मा को कुचलना बंद करिए।’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘आपके और आपके भक्तों के अनुसार कोई कलाकार विरोध नहीं कर सकता, कोई कलाकार जनहित से जुड़े प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकता और किसी भी कलाकार के पास अपना विचार व्यक्त करने का अधिकार नहीं है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘छपाक एक कलाकार से जुड़ी फिल्म नहीं है बल्कि उन 1,000 महिलाओं के बारे में है जो हर साल तेजाब हमले का शिकार होती हैं। क्या यह (बहिष्कार करना) शर्मनाक नहीं है?’’

एक सवाल के जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये लोग कहते हैं कि वह अपने प्रचार के लिए गईं। तो क्या अब वह अपनी फिल्म का प्रचार करने नागपुर के संघ कार्यालय जाएंगी ? इन लोगों को हर जगह बदनीयती नजर आती है।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘ प्रधानमंत्री और गृहमंत्री क्यों नहीं बात करते, क्यों नहीं देश के नौजवानों से बात करना पसंद करते हैं?’’

 

टॅग्स :कांग्रेसदीपिका पादुकोणजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरएसएसरणदीप सुरजेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब