लाइव न्यूज़ :

सिंघू बॉर्डर पर हुई हिंसा में एसएचओ गंभीर रूप से घायल: दिल्ली पुलिस

By भाषा | Updated: January 29, 2021 18:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि सिंघू बॉर्डर प्रदर्शन स्थल पर तलवार हमले का शिकार हुए एसएचओ के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने एसएचओ पर हमला करने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

अधिकारी ने बताया कि अलीपुर के एसएचओ प्रदीप पालीवाल सिंघू बॉर्डर प्रदर्शन स्थल खाली कराने को लेकर किसानों और स्थानीय निवासी होने का दावा करने वाले लोगों के बड़े समूह के दरम्यान हुई झड़प में बीच-बचाव करा रहे थे।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया । इसके बाद पुलिस ने झड़प को काबू में करने के लिये आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल और लाठीचार्ज किया।

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, ''दिल्ली के अलीपुर के एसएचओ दंगाई प्रदर्शनकारियों (एमकेएससी धड़े) और सिंघू के उन स्थानीय ग्रामीणों के दरम्यान बीच-बचाव करा रहे थे, जो गणतंत्र दिवस पर हुई घटनाओं और दो महीने से आम जन-जीवन को हो रहे नुकसान के खिलाफ विरोध दर्ज कराने गए थे।''

एक और ट्वीट में पुलिस ने कहा, ''इस तरह एसएचओ पर हमला किया गया। उनके हाथ में गंभीर चोटें आई हैं... शांति बहाल कर दी गई है। कानूनी कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। ''

स्थानीय निवासी होने का दावा करने वाले समूह ने किसानों से सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन स्थल खाली कराने की मांग की और आरोप लगाया कि उन्होंने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का ''अपमान'' किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?