लाइव न्यूज़ :

पालघर सीट हारने के बाद शिवसेना की प्रेस कांफ्रेंस, BJP और चुनाव आयोग पर जमकर बरसे उद्धव ठाकरे

By भारती द्विवेदी | Updated: May 31, 2018 17:35 IST

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए शिवसेना प्रमुख ने कहा- वो अपने राज्य में हारे लेकिन महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए आए। जनता ने योगी की मस्ती उतारा दी।

Open in App

नई दिल्ली, 31 मई: चार लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने सिर्फ महाराष्ट्र के पालघर में जीत हासिल की है। लेकिन महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने उसके इस जीत के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराया था। शिवसेना ने चुनाव आयोग से मांग की थी कि पालघर सीट के रिजल्ट को रोक दिया जाए। हालांकि चुनाव आयोग ने शिवसेना की मांग ठुकरा दिया। पालघर में चुनाव जीत भाजपा के उम्मीदवार राजेंद्र गवित को जीत का सर्टिफिकेट दे दिया है।

पालघर सीट पर भाजपा और शिवसेना आमने-सामने थी। हारने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रेस कांफ्रेंस करके भाजपा को निशाने पर लिया। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग को भी कटघरे में खड़ा किया है।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा:

- चुनाव आयोग में भ्रष्टाचार को देखते हुए, मैं सुझाव दूंगा कि चुनाव आयुक्तों की भी नियुक्ति नहीं होनी चाहिए।

- 30 साल में पहली बार बहुमत वाली सरकार बनी थी लेकिन भाजपा ने वो बहुमत अब गंवा दी।

- भाजपा को अब दोस्त की जरूरत नहीं है। हम चुनाव लड़ने के लेकर दुविधा में थे। पालघर में उम्मीदवार उतारे या ना इस पर भी कंफ्यूजन था।

- 2014 के मुकाबले अब भाजपा के वोटों की प्रतिशत में कमी आई है। पालघर लोकसभा में 60 प्रतिशत लोगों ने भाजपा को नकारा है।

- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मुंबई में आकर चुनाव प्रचार के दौरान महाराष्ट्र के लोगों का अपमान किया। लेकिन भाजपा ने इस पर कुछ भी नहीं कहा। 

- योगी आदित्यनाथ अपने राज्य में हारे लेकिन वो महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए आए। जनता ने योगी की मस्ती उतारा दी।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उद्धव ठाकरे ने उपचुनाव में बढ़चढ़ कर वोट करने के लिए वोटरों को शुक्रिया कहा है। बता दें कि चार लोकसभा और 10 विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। भाजपा को उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। चार लोकसभा सीट में जहां उत्तर प्रदेश की कैराना सीट से विपक्ष की तरफ से खड़ी रालोद प्रत्याशी तब्बुसम हसन ने जीत दर्ज की है। वहीं महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया एनसीपी, नागलैंड में एनडीपी ने जीत दर्ज की है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :उपचुनाव 2018शिव सेनामहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टीउद्धव ठाकरेयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे