लाइव न्यूज़ :

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'नेहरू ने सत्ता की चाहत में देश विभाजन को स्वीकार किया'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 25, 2022 22:18 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने बीते 70 वर्षों के शासनकाल में विकास को हमेशा सबसे आखिरी क्रम में रखा गया। इस कारण देश का विकास ठीक तरीके से नहीं हो पाया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस को विकास से कोई लेना-देना नहीं है इसलिए उनके नेता भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैंशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सत्ता पाने के लिए नेहरू ने देश के विभाजन को स्वीकार किया थाकमलनाथ को जनता की बद्दुआ लगी, जिसके कारण फिर मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार आ गई

झाबुआ: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए उसे देश की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के बीते 70 वर्षों के शासनकाल में विकास को हमेशा सबसे आखिरी क्रम में रखा गया। इस कारण देश का विकास ठीक तरीके से नहीं हो पाया।

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला शहर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा "एक तरफ भाजपा की सरकार है जो विकास के काम करती है और कांग्रेस को विकास से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस के राज में कभी विकास के काम होते ही नहीं थे। उनके(कांग्रेस) नेता अभी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं।"

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की प्रथम पीढ़ी के नेता और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर मौजूदा समय समय में गांधी-नेहरू परिवार के वारिस राहुल गांधी पर एक साथ जमकर बेहद तीखा हमला बोला।

जनसभा में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैं पूछना चाहता हूं राहुल गांधी भारत तोड़ा किसने? जल्दी सत्ता प्राप्त करने की चाह में स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश के विभाजन को स्वीकार किया। अगर देश को तोड़ने का पाप किसी के सिर पर है तो वो कांग्रेस पार्टी है।"

मुख्यमंत्री चौहान ने अपने भाषण में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वो भी मध्य प्रदेश में सवा साल सरकार चला चुके हैं लेकिन काम क्या किया सब जानते हैं। उन्होंने सवा साल के राज में वल्लभ भवन को दलालों अड्डा बनाकर रख दिया। मैं कहता हूं कि कमलनाथ को जनता की बद्दुआ लगी, जिसके कारण फिर भाजपा की सरकार आ गई।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानMadhya Pradeshकांग्रेसजवाहरलाल नेहरूराहुल गांधीKamal Nath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?