लाइव न्यूज़ :

शिवराज सिंह चौहान का श्रम कानूनों में बदलाव करने का किया ऐलान, श्रमिकों को मिलेगा ओवर टाइम का पैसा

By स्वाति सिंह | Updated: May 7, 2020 15:54 IST

मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 89 नए मामले सामने आए हैं और इस तरह प्रदेश में कोविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा 3,138 पर पहुंच गया है। वहीं, राज्य में नौ और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा 185 पर पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान ने श्रम सुधारों का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 89 नए मामले सामने आए हैं

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रम सुधारों का ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश में अब दुकानें खुलने की समय सीमा सुबह छह बजे से रात बारह बजे तक होगी। यह अभी सुबह आठ से रात दस बजे तक थी। इस संशोधन से जहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे वहीं, दुकानों में भीड़ भी नहीं लगेगी। कारखानों और कार्यालयों में काम कराने की पाली 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे की गई है। सप्ताह में 72 घंटे तक कार्य कराए जाने की अनुमति होगी। 

उन्होंने कहा, 'राज्य में नौकरी के अवसरों और विकास को बढ़ावा देने के लिए, कंपनियों, दुकानों, ठेकेदारों और बीड़ी निर्माताओं के लिए पंजीकरण या लाइसेंस की प्रक्रिया को केवल 1 दिन में पूरा किया जाएगा। ये पहले 30 दिन में होता था।'

सीएम चौहान  ने कहा, 'अभी सभी दुकानें सुबह 8 से रात के10 बजे तक खुली रह सकती थीं। हमने स्थापना अधिनियम में संशोधन किया है अब प्रदेश में दुकानें सुबह 6 से रात 12 बजे तक खुले रह सकेंगी। कोविड-19 के कारण कारखानों में कार्य करने की अवधी 8 घंटे से बढ़कर 12 घंटे कर दी गई है।'

मध्य प्रदेश में संक्रमण के 89 नए मामले

बता दें कि मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 89 नए मामले सामने आए हैं और इस तरह प्रदेश में कोविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा 3,138 पर पहुंच गया है। वहीं, राज्य में नौ और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा 185 पर पहुंच गया है। मध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ लोगों मौत हुयी है। इनमें भोपाल में चार, इंदौर में दो और खंडवा, मंदसौर एवं बुरहानपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत शामिल है। 

राज्य में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 185 हो गई है, जिनमें सबसे अधिक 81 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 40, भोपाल में 20, देवास, खंडवा एवं खरगोन में सात-सात, बुरहानपुर एवं मंदसौर में चार-चार, होशंगाबाद, जबलपुर एवं रायसेन में तीन-तीन और छिंदवाड़ा, आगर मालवा, धार, सतना, शाजापुर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 89 नये मामले सामने आये हैं। 

जानें मध्य प्रदेश के जिलों का क्या है हाल

इस तरह प्रदेश में संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 3,138 हो गयी है। प्रदेश में भोपाल में आज कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 34 नये मामले आये हैं, जबकि इंदौर में 26, मंदसौर, देवास, रतलाम एवं नीमच में चार-चार, जबलपुर एवं बुरहानपुर में तीन-तीन, ग्वालियर में दो और धार, खंडवा,आगर मालवा, शाजापुर एवं शिवपुरी में एक-एक मरीज मिला है। इसी के साथ कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित इंदौर में कोविड-19 की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 1,681 हो गयी है, जबकि भोपाल में 605, उज्जैन में 184, जबलपुर में 109, खरगोन में 79, रायसेन में 63, धार में 76, खंडवा में 50, होशंगाबाद में 36, मंदसौर में 40, बड़वानी में 26, देवास में 30, बुरहानपुर में 38, रतलाम में 20, मुरैना में 17, विदिशा में 13 एवं आगर मालवा में 13 हो गई है। 

इनके अलावा, शाजापुर में आठ, सागर एवं छिंदवाड़ा में पांच-पांच, ग्वालियर, नीमच एवं श्योपुर में चार-चार, अलीराजपुर, टीकमगढ़, अनूपपुर, शहडोल, शिवपुरी एवं हरदा में तीन-तीन, रीवा में दो और बैतूल, डिंडोरी, अशोकनगर, पन्ना एवं सतना में एक-एक लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं। नीमच जिले में आज पहली बार चार मरीज पाये जाने के बाद प्रदेश के कुल 52 में से 35 जिलों के लोग अब तक कोविड-19 के लिए संक्रमित पाये गये हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1,854 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 1,615 की हालत स्थिर है जबकि 239 मरीज गंभीर हैं। कुल 1,099 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनामध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष