लाइव न्यूज़ :

"रंग-रंग के फार्म भरवाकर कांग्रेस बदल रही रंग"

By राजेंद्र पाराशर | Updated: January 30, 2019 05:29 IST

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने वचन दिया था कि 2 लाख तक हर किसान का कर्ज माफ होगा. अब रंग-रंग के फार्म भरवाकर कांग्रेस रंग बदल रही है. 

Open in App

कांग्रेस ने वचन दिया था कि 2 लाख तक हर किसान का कर्ज माफ होगा. अब रंग-रंग के फार्म भरवाकर कांग्रेस रंग बदल रही है. केवल आवेदन भरवाये जा रहे हैं. कोई किन्तु-परन्तु नहीं चलेगा, सबका कर्ज माफ करना होगा. कांग्रेस की सरकार राजनीतिक मुकदमें वापस ले रही है, साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमें दर्ज कर रही है. मैं जनता की लड़ाई लड़ने निकला हूं, आपके हक की लड़ाई लडूगा.

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बातें आज शिवपुरी जिले के पिछोर में जनसभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि मैं जनता की लड़ाई लड़ने निकला हूं, आपके हक की लड़ाई लड़ूंगा. मेरी दो ही मांग है कि झूठे मुकदमें वापस लो और नए झूठे मुकदमें नहीं बनने चाहिए. उन्होंने कहा कि आज दुनिया बहुत बदल गई है. मीडिया है, सोशल मीडिया है, जनता है, लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलेगी.

जुल्म करने वालों जुल्म का सूरज लाख चढ़े, लेकिन शाम को ढ़लता है. रात तुम्हारी है, लेकिन सुबह हमारी होगी. उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन सुन ले, अगर आम नागरिकों पर अत्याचार किए जाएंगे, जुल्म ढ़ाए जाएंगे तो मैं शांत नहीं बैठूंगा. मैं पूरी ताकत से उनके हक की लड़ाई लड़ूंगा. मेरा जनता से भी आग्रह है कि लोकतंत्र की मयार्दाएँ लांघने वालों व अत्याचार करने वालों का विरोध करें.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने वचन दिया था कि 2 लाख तक हर किसान का कर्ज माफ होगा. अब रंग-रंग के फार्म भरवाकर कांग्रेस रंग बदल रही है. केवल आवेदन भरवाये जा रहे हैं. कोई किन्तु-परन्तु नहीं चलेगा, सबका कर्ज माफ करना होगा. उन्होंने कहा कि अन्याय की अति हो गई है. जुर्म की पराकाष्ठा हो गई है.

चुनाव में लोग हारते-जीतते रहते हैं, लेकिन भाजपा की सरकार नहीं बनी, तो उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठा मुकदमा बना रही है. उन्होंने कहा कि शिवपुरी में हम संघर्ष का शंखनाद करने आए हैं. पिछले दिनों यहां हुए अत्याचार के विरोध में प्रीतम लोधी भूख हड़ताल पर बैठे हैं. ऐसे सच्चे नेता का मैं अभिनंदन करता हूं.

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब