लाइव न्यूज़ :

मजदूरी मांगने को लेकर विवाद, कम्प्रेशर मशीन के पाइप से 50 वर्षीय मजदूर के गुप्तांग में भरी हवा, मौत, जानिए पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 28, 2020 16:07 IST

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में क्रशर संचालक ने जान ले ली। 50 वर्षीय शख्स मजदूरी मांग रहा था लेकिन संचालकों ने उसके प्राइवेट पार्ट में हवा भरकर मार डाला.

Open in App
ठळक मुद्देमजदूर परमानंद धाकड़ और क्रशर संचालक के बीच मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया था।शिवपुरी जिला अस्पताल में लाया गया, जहां पर 25 दिसम्बर को उसकी मौत हो गई। मजदूर के परिजनों ने आठ नवंबर की हुई घटना के तुरंत बाद ही गोर्वधन पुलिस को शिकायत की थी।

शिवपुरीः मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में थोड़ी सी बात को लेकर मजदूर की जान चली गई। मजदूरी मांगने को लेकर हुए मामूली विवाद पर क्रशर संचालक सहित छह लोगों ने कथित रूप से 50 वर्षीय एक मजदूर के गुप्तांग में कम्प्रेशर मशीन के पाइप से हवा भर दी, जिससे उसके अंदरूनी अंग फट गये और मौत हो गई।

यह घटना आठ नवम्बर को हुई थी और उसके बाद इस व्यक्ति का इलाज चल रहा था, लेकिन 25 दिसम्बर को उसकी मौत हो गई। इस मामले में शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने आरोपियों के खिलाफ समय पर कोई कार्रवाई न किए जाने पर दो पुलिस अधिकारियों को रविवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पोहरी के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस निरंजन राजपूत ने रविवार को बताया कि मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ग्राम गाजीगढ़ में संचालित मेसर्स तोमर विल्डर्स के क्रशर पर गत आठ नवम्बर को गावं के ही मजदूर परमानंद धाकड़ और क्रशर संचालक के बीच मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया था।

उन्होंने कहा कि विवाद इतना बढ़ गया कि क्रशर संचालक राजेश राय ने वहां कार्यरत देवेंद्र, रवि, पिंटू और पप्पू खान से मजदूर परमानंद को पकड़वाया और फिर कम्प्रेशर मशीन का पाइप उसके गुप्तांग में लगा कर हवा भर दी, जिससे उसके अंदरूनी अंग फट गए।

राजपूत ने बताया कि परमानंद का ग्वालियर और जयपुर में भी इलाज कराया गया, इसके बाद उसे शिवपुरी जिला अस्पताल में लाया गया, जहां पर 25 दिसम्बर को उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस मजदूर के परिजनों ने आठ नवंबर की हुई घटना के तुरंत बाद ही गोर्वधन पुलिस को शिकायत की थी, मगर दोनों पक्षों में कथित राजीनामा होने की चर्चा चलने के कारण पुलिस ने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की, इस बीच 25 दिसम्बर को परमानंद की मौत हो गई।

परमानंद का इलाज करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि उसकी मौत उसके अन्दरूनी अंगों में हवा भरने और संक्रमण के कारण हुई है। मौत के मामले में परिजनो के बयानों के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मौत के दो दिन बाद रविवार को भादंवि की धारा 302 एवं 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इसी बीच, श्रमिक के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के विद्धध तत्समय कोई कार्रवाई न किए जाने पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने गोवर्धन थाना प्रभारी राघवेन्द्र यादव एवं उप निरीक्षक प्रमोद तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं