लाइव न्यूज़ :

शिवपाल यादव ने भतीजे अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- 'अच्छा होता कि वो मुझे...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 26, 2022 17:09 IST

अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच दूरियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी ने शिवपाल से अपने सभी नाते तोड़ लिए हैं, जिसके बाद शिवपाल अखिलेश पर निशाना साधते हुए नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देशिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जब मैंने चुनाव लड़ा तो मैंने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली।शिवपाल सिंह यादव और ओम प्रकाश राजभर ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का विकल्प चुना था।समाजवादी पार्टी ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन किया था। 

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव पर 'राजनीतिक अपरिपक्वता' का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "मुझे पता चला कि मुझे आधिकारिक स्वतंत्रता दी गई है। मुझे लगता है कि यह अपरिपक्वता है। जब मैंने चुनाव लड़ा तो मैंने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली। अच्छा होता कि वे मुझे विधायक दल से हटा देते।"

शिवपाल सिंह यादव और ओम प्रकाश राजभर द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का विकल्प चुनने के बाद सपा ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को भी इसी तरह का पत्र भेजा था। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन किया था। 

वहीं, शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "अच्छा होता अगर मुझे पार्टी से मुक्ति दी जाती। जब मुझे इस तरह के पत्र लिखे जा रहे हों, मुझे विधायक दल की बैठकों में आमंत्रित नहीं किया जाता है या मेरे सुझाव स्वीकार नहीं किए जाते हैं, मुक्ति दी जाती तो कोई नाराजगी नहीं होती।" उन्होंने यह भी तर्क दिया कि 'परिपक्वता' ने 2022 के विधानसभा चुनावों में सपा को सरकार बनाने में सक्षम बनाया होता। 

अपनी बात को जारी रखते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "आपने देखा है कि पार्टी कहां थी और अब कहां पहुंच गई है। अगर वह परिपक्वता होती तो पार्टी 2022 में अपनी सरकार बना लेती और अखिलेश मुख्यमंत्री होते।" शिवपाल यादव ने हाल ही में राज्य का चुनाव सपा के टिकट पर लड़ा था और इटावा जिले की अपनी पारंपरिक जसवंत नगर सीट से जीते थे।

टॅग्स :शिवपाल यादवअखिलेश यादवओम प्रकाश राजभरसमाजवादी पार्टीद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम