लाइव न्यूज़ :

आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई के समक्ष पूछताछ के लिये पेश हुए शिवकुमार

By भाषा | Updated: November 25, 2020 18:15 IST

Open in App

बेंगलुरु, 25 नवंबर कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार अपने खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को बेंगलुरु में पूछताछ के लिये सीबीआई के समक्ष पेश हुए।

सीबीआई ने शिवकुमार को 19 नवंबर को नोटिस जारी कर 23 नवंबर को पेश होने को कहा था लेकिन उन्होंने बल्लारी, मस्की और बसावा कल्याण में पहले से तय बैठकों का हवाला देते हुए समय मांगा था।

उनके अनुरोध पर सीबीआई अधिकारियों ने उन्हें बुधवार को पेश होने की इजाजत दे दी थी।

एजेंसी के समक्ष पेश होने से पहले शिवकुमार ने कहा कि वह जांच एजेंसी के अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे।

कनकापुरा से विधायक ने अपने समर्थकों को बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है और उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे उनकी बदनामी हो।

सीबीआई ने पांच अक्टूबर को कर्नाटक, दिल्ली और मुंबई समेत 14 स्थानों पर शिवकुमार और अन्य से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की थी।

जांच एजेंसी ने कहा था कि छापेमारी में उन्हें 57 लाख रुपये नकद और कुछ दस्तावेज बरामद हुए थे जिनमें संपत्ति के दस्तावेज, बैंक संबंधी सूचनाएं और कंप्यूटर की हार्ड डिस्क आदि शामिल हैं। उसने कहा कि जांच अभी जारी है।

सीबीआई ने शिवकुमार और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से 74.93 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति होने के आरोप में भी मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब