लाइव न्यूज़ :

शिवसेना कार्यकर्ता की ‘कराची स्वीट्स’ का नाम बदलने की मांग

By भाषा | Updated: November 19, 2020 21:00 IST

Open in App

मुंबई, 19 नवम्बर शिवसेना के एक कार्यकर्ता ने मांग की है कि यहां एक मिठाई की दुकान का मालिक अपनी दुकान के नाम से ‘कराची’ शब्द हटा दे क्योंकि यह एक पाकिस्तानी शहर है।

महाराष्ट्र में सत्ताधारी शिवसेना ने हालांकि इस मांग से स्वयं को अलग कर लिया।

शिवसेना कार्यकर्ता नितिन नंदगांवकर फेसबुक पर साझा किये गए एक वीडियो क्लिप में उपनगरीय बांद्रा स्थित ‘कराची स्वीट्स’ के मालिक से दुकान का नाम बदलकर कुछ और करने के लिए कहता दिख रहा है। वीडियो क्लिप में वह दुकान के मालिक से यह कहता सुना गया कि वह अपनी दुकान का नाम अपने पिता या दादा के नाम पर कर ले।

नंदगांवकर ने कहा, ‘‘मुंबई में कराची नाम का इस्तेमाल नहीं करो..हमें कराची नाम से परेशानी है। हमारा जवान भाईदूज पर शहीद हो गया। पाकिस्तान आतंकवादियों का एक देश है।’’

नंदगांवकर ने मालिक से कहा कि वह उसे दुकान का नाम बदलने के लिए समय देंगे। वीडियो क्लिप में नंदगांवकर ने कहा कि सभी साइनबोर्ड से ‘कराची’ शब्द 15 दिन में हटा लिया जाना चाहिए।

हालांकि शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने बाद में ट्वीट किया कि कराची बेकरी और कराची स्वीट दुकान पिछले 60 वर्षों से मुंबई में चल रही हैं, और ‘‘उनका पाकिस्तान से कोई लेना-देना नहीं है।’’

राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘अब उनके नाम बदलने के लिए कहने का कोई मतलब नहीं है। उनका नाम बदलने की मांग शिवसेना का आधिकारिक रुख नहीं है।’’

आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बयान में शिवसेना पर उसके एक कार्यकर्ता द्वारा दुकान के मालिक को ‘‘धमकाने’’ को लेकर निशाना साधा और मुंबई पुलिस से इस पर संज्ञान लेने के लिए कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए