लाइव न्यूज़ :

"शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी और कांग्रेस मिलकर लड़ेगी लोकसभा चुनाव", संजय राउत ने इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 5, 2023 16:37 IST

देश की राजधानी दिल्ली में कल होने वाली 'इंडिया' गठबंधन की बैठक से पहले शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि शिव सेना (यूबीटी), शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा कि शिव सेना (यूबीटी), एनसीपी और कांग्रेस मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगीराउत ने कहा कि इंडिया गठबंधन में दरार की खबरें गलत हैं, हम सभी एकजुट हैंगठबंधन की बैठक जल्दबाजी में नहीं बुलाई गई थी, चुनाव से पहले ही इस विषय में बात हो गई थी

मुंबई: देश की राजधानी दिल्ली में कल होने वाली 'इंडिया' गठबंधन की बैठक से पहले शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि शिव सेना (यूबीटी), शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

संजय राउत ने गठबधन में दरार की कथित खबरों का खंडन करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन एकजुट है और गठबंधन की बैठक जल्दबाजी में नहीं बुलाई गई थी बल्कि विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले इसकी योजना बनाई जा रही थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, ''यह बैठक जल्दबाजी में नहीं बुलाई गई थी। चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले ही इस बैठक की योजना बनाई जा रही थी और चुनाव परिणाम आने से दो दिन पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने उद्धव ठाकरे से बैठक के बारे में बात की थी। उद्धव ठाकरे खुद कल दिल्ली पहुंचेंगे और बैठक में हिस्सा लेंगे।"

उन्होंने कहा, ''हम, शिवसेना, शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और कांग्रेस मिलकर महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। यहां पर भाजपा की ताकत नहीं बढ़ी है, वे शिवसेना, एनसीपी और अन्य पार्टियां को तोड़कर खुद को सक्षम बनाना चाहते हैं लेकिन महाराष्ट्र के लोग अन्य राज्यों के लोगों की तुलना में अलग सोचते हैं।''

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा था कि उन्हें ऐसी किसी बैठक की जानकारी नहीं है। बीते सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी इस बात से अनभिज्ञ थी कि इंडिया समूह नई दिल्ली में बैठक आयोजित करने की योजना बना रहा है।

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता, मेरे पास कोई जानकारी नहीं है इसलिए मैंने उत्तर बंगाल में एक कार्यक्रम रखा। अगर हमारे पास जानकारी होती, तो हम कार्यक्रम नहीं रखते। हम निश्चित रूप से बैठक में गए होते, लेकिन हम कोई जानकारी नहीं मिली है।”

हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन की अगली बैठक से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गठबंधन सहयोगियों को फोन किया था और उन्हें एकजुट होने के लिए बैठक में आमंत्रित किया था। इस संबंध में शरद पवार गुट की एनसीपी की नेता सुप्रिया सुले ने मुंबई बैठक के बाद संकेत दिया था कि अगली बैठक देश की राजधानी दिल्ली में होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024संजय राउतशिव सेनाNCPकांग्रेसशरद पवारउद्धव ठाकरेBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए