लाइव न्यूज़ :

हिरासत के बाद ईडी कार्यालय ले जाने के दौरान शिवसेना नेता संजय राउत ने मां को लगाया गले, हुए भावुक, सामने आया वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: August 1, 2022 10:35 IST

संजय राउत के खिलाफ जांच पात्रा चॉल के विकास के एक मामले से जुड़ी है। अप्रैल में ईडी ने इस जांच के तहत उनकी पत्नी वर्षा राउत और उनके दो सहयोगियों की 11.15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत को रविवार देर रात ईडी ने हिरासत में ले लियाशिवसेना नेता के घर ईडी ने करीब नौ घंटे तक छापेमारी की, जिसमें 11.5 लाख रुपये नकद जब्त किए गए

मुंबईः शिवसेना नेता संजय राउत को ईडी ने रविवार देर रात हिरासत में ले लिया।  मुंबई की एक चॉल के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन के मामले में शिवसेना सांसद संजय के घर ईडी ने करीब नौ घंटे तक छापेमारी की, जिसमें 11.5 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। 

इस बीच संजय राउत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें गिरफ्तारी के पहले परिवार के साथ भावुक पल साझा करते नजर आ रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में राउत को ईडी कार्यालय जाने से पहले अपनी मां को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है, 60 वर्षीय शिवसेना नेता की मां उनका तिलक करती हैं, फिर उनकी आरती उतारती हैं। संजय राउत बैठकर मां का आशीर्वाद लेते हैं और फिर मां को गले लगाते हैं। 

संजय राउत ने रविवार ईडी द्वारा उनके आवास पर तलाशी के बीच कहा कि घोटाले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि मर जाऊंगा लेकिन झुकूंगा नहीं। बकौल संजय राउत, ''मैं शिवसेना को कभी नहीं छोड़ूंगा। मैं बालासाहेब ठाकरे की शपथ लेता हूं कि मैं किसी घोटाले में शामिल नहीं हूं। उन्होंने हमें लड़ना सिखाया और मैं शिवसेना के लिए लड़ना जारी रखूंगा।''

बता दें कि राउत के खिलाफ जांच पात्रा चॉल के विकास के एक मामले से जुड़ी है। अप्रैल में ईडी ने इस जांच के तहत उनकी पत्नी वर्षा राउत और उनके दो सहयोगियों की 11.15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया। कुर्क की गई संपत्ति में संजय राउत के सहयोगी और ‘गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड’ के पूर्व निदेशक प्रवीण एम. राउत की पालघर, सफले (पालघर में शहर) और पड़घा (ठाणे जिले में) में स्थित जमीन शामिल है।

जब शिंदे का विद्रोह सामने आया था और महा विकास अघाड़ी सरकार गिरने की कगार पर थी, तब उन्हें जांच एजेंसी द्वारा दो बार तलब किया गया था। शिवसेना नेता को दक्षिण मुंबई के बेलार्ड एस्टेट में ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में छह घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद रविवार आधी रात गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने दावा किया कि राउत जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत देर रात 12:05 बजे हिरासत में लिया गया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता एवं राज्यसभा सदस्य राउत को मुंबई में एक विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया जाएगा, जहां प्रवर्तन निदेशालय उनकी हिरासत का अनुरोध करेगा। 

टॅग्स :संजय राउतप्रवर्तन निदेशालयशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए