लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों के एनकाउंटर पर शिवसेना ने कहा, 'न्याय हो गया'

By एएनआई | Updated: December 7, 2019 11:00 IST

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा कि हैदराबाद पुलिस ने इस केस की जांच पड़ताल में तारीखें, सुनवाई, चार्जशीट से शॉर्टकट निकालकर न्याय किया है।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों के एनकाउंटर का शिवसेना ने किया समर्थनसामना में लिखा- जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय का स्वागत किया जाना चाहिए

हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक से गैंगरेप और फिर उसे जलाकर मार देने के आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर का शिवसेना ने समर्थन किया है। शिवसेना ने कहा कि इस कदम से न्याय हुआ है। हैदराबाद के दिशा (बदला हुआ नाम) के गैंगरेप के चारों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मार गिराया था। 

पुलिस के अनुसार शुक्रवार तड़के जब आरोपियों को महिला को जलाने वाली जगह पर ले जाया गया तो उन्होंने भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने इन सभी को जवाबी कार्रवाई में मार गिराया।

समाचर एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा कि हैदराबाद पुलिस ने इस केस की जांच पड़ताल में तारीखें, सुनवाई, चार्जशीट से शॉर्टकट निकालकर न्याय किया है। हालांकि 'सामना' ने अपने संपादकीय में साथ ही लिखा कि यह संभव नहीं है कि चारों आरोपियों ने पुलिस की कस्टडी से भागने की कोशिश की होगी, लेकिन जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय का स्वागत किया जाना चाहिए।

पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बयान जारी कर कहा था कि जब चारों आरोपियों को जब घटना को रिक्रीएट करने के लिए घटना स्थल पर ले जाया गया था। इसी दौरान इन्होंने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने तब जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें मार गिराया। महिला डॉक्टर को 27 नवंबर को चारों आरोपियों ने रेप के बाद शमशाबाद इलाके में जलाकर मार दिया था। 

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसशिव सेनातेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?