लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे को एक और झटका, संसद भवन में शिवसेना दफ्तर एकनाथ शिंदे गुट को किया गया आवंटित

By विनीत कुमार | Updated: February 21, 2023 15:02 IST

संसद भवन में स्थित शिवसेना दफ्तर को एकनाथ शिंदे गुट को आवंटित किया गया है। इससे पहले निर्वाचन आयोग ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता देते हुए उसे दिवंगत बालासाहेब ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना का 'धनुष एवं तीर' चुनाव चिह्न आवंटित करने का आदेश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद भवन स्थित शिवसेना कार्यालय एकनाथ शिंदे नीत धड़े को आवंटित किया गया।लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी किए गए निर्देश, निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद उद्धव ठाकरे को एक और झटका।निर्वाचन आयोग ने पिछले सप्ताह एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी थी।

नई दिल्ली: लोकसभा सचिवालय ने संसद भवन स्थित शिवसेना कार्यालय एकनाथ शिंदे नीत धड़े को आवंटित कर दिया है। इससे पहले पिछले हफ्ते निर्वाचन आयोग ने शिंदे गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता प्रदान कर दी थी। सदन में शिंदे धड़े के नेता राहुल शेवाले के पत्र के जवाब में लोकसभा सचिवालय ने कहा कि संसद भवन में शिवसेना कार्यालय के लिए निर्धारित कक्ष पार्टी को आवंटित किया गया है।

निर्वाचन आयोग ने पिछले सप्ताह एकनाथ शिंदे नीत धड़े को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी थी और उसे चुनाव चिह्न ‘तीर-धनुष’ भी आवंटित किया था। इस तरह उद्धव ठाकरे नीत गुट को बड़ा झटका लगा था। इसके बाद, 18 फरवरी को शेवाले ने लोकसभा सचिवालय को पार्टी के लिए कार्यालय आवंटित करने को लेकर पत्र लिखा था। अब तक संसद भवन स्थित संबंधित कार्यालय का दोनों धड़े उपयोग करते थे।

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे गुट चुनाव आयोग के फैसले को मंजूर नहीं करने की बात कह रहा है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी उद्धव ठाकरे ने खटखटाया है। इस मामले पर बुधवार को सुनवाई होनी है।

इससे पहले कल निर्वाचन आयोग के फैसले को उद्धव गुट ने 'संपत्ति का सौदा' करार दिया। 'सामना' के संपादकीय में आरोप लगाया गया है कि यह बात अब छिपी नहीं रह गई है कि शिवसेना नाम और उसका चुनाव चिह्न किसी दुकान से मूंगफली लेने की तरह खरीदे गए हैं।

'सामना' में लिखा गया, 'निर्वाचन आयोग ने पूरे मुद्दे को संपत्ति के सौदे की तरह लिया और बालासाहेब ठाकरे द्वारा स्थापित, पोषित शिवसेना को दिल्ली के तलवे चाटने वालों के हाथों सौंप दिया। यह बात भी अब छिपी नहीं रह गयी है कि ‘धनुष बाण’ चुनाच चिह्न भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मेहरबानी से मिला है। यह आदमी महाराष्ट्र और मराठी जनता का एक नंबर का शत्रु है।' 

संपादकीय में संजय राउत के इस दावे को भी दोहराया गया है कि मौजूदा सरकार (शिंदे-फड़नवीस) बनाने और निर्वाचन आयोग से अनुकूल फैसला प्राप्त करने के लिए दो हजार करोड़ रुपये खर्च किये गये। 

टॅग्स :शिव सेनाउद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतआमिर खान ने 'तारे जमीन पर' की थी और हमने फिल्म 'सारे ज़मीन पर' की थी?, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीLMOTY 2026: अशोक सराफ को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड', कहा- यह पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया