लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस ने उद्धव के दावे को किया खारिज, कहा- अमित शाह से 50-50 फार्मूले पर शिवसेना की कभी नहीं हुई बात

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 8, 2019 17:24 IST

महाराष्ट्रः सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद देवेंद्र फड़नवीस ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि शिवसेना और बीजेपी के बीच सीएम पोस्ट के लिए 50-50 पर मेरे सामने कभी कोई निर्णय नहीं हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर लगातार गतिरोध जारी था। इस बीच शुक्रवार को देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आये थे लेकिन किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल सका। हालांकि, बीजेपी-शिवसेना के गठबंधन ने जरूर बहुमत हासिल किया।

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर लगातार गतिरोध जारी था। इस बीच शुक्रवार को देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के उस बयान पर हमला बोला जिसमें वह लगातार कह रहे थे कि दोनों पार्टियों को मुख्यमंत्री का पद ढाई-ढाई साल मिले।

इस्तीफा देने के बाद फड़नवीस ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि शिवसेना और बीजेपी के बीच सीएम पोस्ट के लिए 50-50 पर मेरे सामने कभी कोई निर्णय नहीं हुआ। मैंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, नितिन गडकरी से भी इस बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने भी सीएम के लिए 50-50 फॉर्म्युले पर किसी भी तरह के फैसले से इनकार किया। 

उन्होंने कहा कि हमने कई बार उद्धव ठाकरे को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने बात नहीं की। उद्धव के खिलाफ हमने या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजतक कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन शिवसेना जैसी भाषा बोल रही है वैसी एनसीपी ने भी नहीं बोली। हम इस करारा जवाब दे सकते हैं, लेकिन ऐसा कभी नही करेंगे क्योंकि हम बाल ठाकरे का सम्मान करते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में हमने हर चुनौती का सामना बहादुरी से किया है। मुंबई जैसे महानगर में पिछले 5 साल में इन्फ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, एयरपोर्ट, मेट्रो आदि पर हमने काफी काम किया। लोगों ने हमारे काम की वजह से एनडीए पर भरोसा किया और दोबारा सेवा का मौका दिया। इस बार हमारी सीटें थोड़ी कम रह गईं।

बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आये थे लेकिन किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल सका। हालांकि, बीजेपी-शिवसेना के गठबंधन ने जरूर बहुमत हासिल किया। महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनावों में बीजेपी को 105 सीटें, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं।

बीजेपी और शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और ऐसे में इस गठबंधन के पास पूर्ण बहुमत है। शिवसेना ने बीजेपी के सामने सरकार बनाने को लेकर 50-50 का फॉर्मूला सामने रखा है, जिसके बाद पेंच फंसा है। शिवसेना की मांग है दोनों पार्टियों को ढाई-ढाई साल सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019देवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत