लाइव न्यूज़ :

शिवसेना के विधायकों की बारात चली जयपुर! उद्धव ठाकरे ने दिया फरमान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 22, 2019 07:57 IST

गोवा में भाजपा सरकार होने से सतर्कता बरतते हुए उद्धव ठाकरे ने गोवा के बजाय अपने विधायकों को रखने के लिए जयपुर का चयन किया.

Open in App
ठळक मुद्देसभी विधायकों को 4-5 दिनों के लिए कपड़े, पहचान पत्र, पैनकार्ड व आधारकार्ड लेकर मातोश्री आने का आदेश दिया गया है. इसके पूर्व शिवसेना के विधायकों को 9 से 13 नवंबर तक मालाड के होटल में रखा गया था.

मनोहर कुंभेजकर

गत 24 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए हैं. इसके लगभग तीन सप्ताह के बाद राज्य में जल्द ही सरकार गठन के आसार दिखाई दे रहे हैं. राज्य में शिवसेना-कांग्रेस व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने को लेकर चल रही बातचीत अंतिम चरण में है. जल्द ही सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है.

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे इसका पूरा ध्यान रख रहे हैं कि पार्टी में किसी भी तरह की फूट या धोखेबाजी न हो. उन्होंने शिवसेना के नवनिर्वाचित विधायकों को शुक्र वार, 22 नवंबर को सुबह 10 बजे 'मातोश्री' में बुलाया है. सूत्रों का कहना है कि पहले बैठक होगी. उसके समाप्त होने के बाद शिवसेना के विधायकों और उसको समर्थन देने वाले 7 निर्दलीय विधायकों को कम से कम 4 से 5 दिनों के लिए जयपुर भेजा जा सकता है.

इसीलिए इन सभी विधायकों को 4-5 दिनों के लिए कपड़े, पहचान पत्र, पैनकार्ड व आधारकार्ड लेकर मातोश्री आने का आदेश दिया गया है. इसके पूर्व शिवसेना के विधायकों को 9 से 13 नवंबर तक मालाड के होटल में रखा गया था. उसके पूर्व दो दिन यह विधायक बांद्रा पश्चिम के रंगशारदा में थे. उस समय उनके साथ उनके निजी सचिव,अंगरक्षक, करीबी कार्यकर्ताओं की फौज भी थी.

कहा जा रहा है कि जयपुर दौरे के दौरान इन विधायकों के साथ उनकी फौज नहीं होगी, केवल वे ही होंगे. इन विधायकों को यह भी पता नहीं है कि वे शुक्रवार को जयपुर के लिए कितने बजे निकलेंगे, विमान से जाएंगे या वातानुकूलित बस से. शिवसेना के हिसाब से जयपुर सबसे सुरक्षित स्थान है. इसके पूर्व कांंग्रेस के 44 विधायकों को कांग्रेस नेतृत्व ने जयपुर में ही रखा था. राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है. गोवा में भाजपा सरकार होने से सतर्कता बरतते हुए उद्धव ठाकरे ने गोवा के बजाय अपने विधायकों को रखने के लिए जयपुर का चयन किया.

टॅग्स :शिव सेनाउद्धव ठाकरेराजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया