लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के बुलढाणा में सड़क दुर्घटना में शिवसेना विधायक, दो अन्य घायल

By भाषा | Updated: January 11, 2020 19:26 IST

Open in App
ठळक मुद्देएक ट्रक के उनकी कार से टकरा जाने के बाद यह हादसा हुआ। शिवसेना के विधायक संजय रायमुलकर गंभीर रूप से घायल हो गए

 महाराष्ट्र के बुलढाणा से शिवसेना के विधायक संजय रायमुलकर, उनके चालक और अंगरक्षक शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक के उनकी कार से टकरा जाने के बाद यह हादसा हुआ।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि रायमुलकर (55), उनके चालक पंजाबराव गुधधे और पुलिस अंगरक्षक ध्यानेश्वर निकम बुलढाणा के मेहकर की तरफ जा रहे थे जब यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया, “सामने से तेज रफ्तार से आ रहे टाटा 407 ट्रक ने विधायक की कार में टक्कर मार दी और उसे पलट दिया। तीनों को गंभीर चोटें आईं हैं और उन्हें पास के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां से उन्हें औरंगाबाद के सुपर स्पेशिएलिटी केंद्र में भर्ती कराया गया।”

उन्होंने बताया कि मेहकर थाने ने लापरवाही से गाड़ी चलाने और अन्य अपराधों के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच जारी है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है