लाइव न्यूज़ :

Sanjay Raut ED Summon: आज 12 बजे ईडी के सामने पेश होने जा रहे है संजय रावत, ट्वीट कर दी जानकारी, शिवसैनिकों से की है ये खास अपील

By आजाद खान | Updated: July 1, 2022 10:55 IST

Sanjay Raut ED Summon: आपको बता दें कि संजय रावत के करीबी माने जाने वाले प्रवीण रावत को मुंबई के पात्रा चॉल घोटाले में आरोपी पाया गया है। इस पर कार्रवाई करते हुए ईडी ने प्रवीण रावत के साथ संजय रावत की पत्नी की भी संपत्तियों को जब्त कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय रावत आज ईडी के सामने पेश होंगे। इस दौरान उन्होंने अपील करते हुए एक ट्वीट भी किया है। इससे पहले भी ईडी ने रावत को बुलाया था पर वे नहीं गए थे।

Sanjay Raut On ED Summon: महाराष्ट्र में नए सीएम बनने के बाद भी राज्य में बीजेपी और शिवसेना के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। शिवसेना जहां भाजपा पर यह आरोप लगाते आ रही है कि पार्टी ईडी का डर दिखाकर शिवसेना के विधायकों को बगावत करने के लिए मजबूर कर रही है। वहीं इस बीच आज फिर शिवसेना नेता संजय रावत को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। वे आज दिन में 12 बजे ईडी ऑफिस जाएंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। 

संजय रावत ने क्या ट्वीट किया 

ईडी द्वारा पूछताछ को लेकर संजय रावत ने ट्वीट कर अपील की है। उन्होंने कहा है, "मैं आज दोपहर 12 बजे ईडी के सामने पेश होने जा रहा हूं। मुझे जारी किए गए समन का मैं सम्मान करता हूं और जांच एजेंसी का सहयोग करना मेरा कर्तव्य है। मैं सभी शिवसेना कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वो ईडी दफ्तर के बाहर जमा न हों। चिंता मत कीजिए।" 

आपको बता दें कि इससे पहले भी ईडी ने संजय रावत को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उस समय रावत पूछताछ के लिए नहीं गए थे। रावत ने ईडी के सामने हाजिर होने के लिए कुछ समय मांगा था जिसके बाद ईडी द्वारा आज फिर उन्हें नोटिस जारी कर बुलाया गया है। संजय रावत ने महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट को देखते हुए उस समय वे ईडी के पास नहीं गए थे। 

क्या है पूरा मामला? 

आपको बता दें कि संजय रावत को ईडी मुंबई के पात्रा चॉल घोटाले के बारे में पूछताछ के लिए बुला रही है। आरोप है कि पुनर्वास योजना के नाम पर करोड़ो रुपए का घोटाला हुआ है। ईडी ने संजय रावत के करीबी प्रवीण रावत को इस मामले में सीधा आरोपी पाया है। 

यही नहीं ईडी ने इससे पहले प्रवीण रावत और संजय रावत की पत्नी से जुड़ी संपत्तियों को भी जब्त कर लिया है। आरोप है कि इस घोटाले में करीब एक हजार करोड़ रुपए का स्कैम हुआ है। वहीं संजय रावत ने इन आरोपो को गलत ठहराया है और केंद्र सरकार पर उन्हें निशाना बनाने का आरोप भी लगाया है। 

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनाएकनाथ शिंदेप्रवर्तन निदेशालयमहाराष्ट्रBJPCentral and State Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो