लाइव न्यूज़ :

अयोध्या पर नेपाल पीएम ओली के बयान पर शिवसेना ने की निंदा, कहा- बाबर को बता सकते हैं नेपाली

By भाषा | Updated: July 15, 2020 17:19 IST

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के अयोध्या वाले बयान पर शिवसेना ने नींदा की है। उन्होंने कहा है कि वह यह दावा भी कर सकते हैं कि मुगल शासक बाबर नेपाली था।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के ‘असली अयोध्या मामले पर कड़ी नींदा की है। उन्होंने कहा कि वह यह दावा भी कर सकते हैं कि मुगल शासक बाबर नेपाली था।

मुंबई: शिवसेना ने नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के ‘असली अयोध्या भारत में नहीं बल्कि नेपाल में होने’,संबंधी विवादित बयान पर उनकी निंदा करते हुए बुधवार को कहा कि वह यह दावा भी कर सकते हैं कि मुगल शासक बाबर नेपाली था। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा कि भगवान राम पूरी दुनिया के हैं, लेकिन अयोध्या जहां कि उनका जन्म हुआ था, केवल भारत की है। ओली को चीन के हाथों की कठपुतली बताते हुए शिवसेना ने कहा कि चीनी ड्रैगन से नजदीकी के कारण वह भारत और नेपाल के बीच धार्मिक तथा सांस्कृतिक संबंधों को भी भूल गये हैं।

ओली ने सोमवार को दावा किया था कि ‘‘असली अयोध्या नेपाल में है, ना कि भारत में और भगवान राम का जन्म दक्षिण नेपाल के थोरी में हुआ था।’’ नेपाल के अनेक राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं ने ओली को आड़े हाथ लेते हुए उनसे अपने विवादास्पद बयान को वापस लेने को कहा। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने ओली के बयानों का जिक्र करते हुए बुधवार को कहा कि पुराणों में उल्लेख है कि सरयू नदी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में है ना कि नेपाल में।

पार्टी ने कहा कि यही सरयू नदी उन ‘कारसेवकों’ के खून से लाल हो गई थी जिन्होंने राम मंदिर के लिए बलिदान दे दिया, लेकिन चीनियों के गुलाम बन चुके ओली को अब इससे कोई लेनादेना नहीं है।’’ सामना के मुताबिक, ‘‘आज उन्होंने दावा किया कि अयोध्या और भगवान राम नेपाल के हैं। कल वह दावा करेंगे बाबर भी नेपाली था।

भगवान राम पूरी दुनिया के हैं, लेकिन राम जन्मभूमि अयोध्या केवल भारत की है।’’ शिवसेना ने आरोप लगाया कि ओली चीन के इशारों पर भारत विरोधी रुख अपना रहे हैं और अपने हिमालयी राष्ट्र को तथा उसकी हिंदू संस्कृति को चीन के समक्ष समर्पित कर रहे हैं।

संपादकीय में लिखा गया है, ‘‘अगर भगवान राम आज नेपाल में होते तो जिस तरह उन्होंने रावण को मारकर पापों का अंत किया था, वैसे ही वह हिंदूद्रोही ओली के मामले में करते।’’ शिवसेना ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के जन्मस्थान की लड़ाई कम से कम 70-75 साल से चल रही है, तो ओली ने उन्हें नेपाल का बताने में इतना समय क्यों ले लिया।

टॅग्स :नेपालशिव सेनाशिवराज सिंह चौहानअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं