लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने सुशांत सिंह राजपूत को बताया 'चरित्रहीन', 'सामना' में लगाए ये गंभीर आरोप

By स्वाति सिंह | Updated: October 5, 2020 12:06 IST

'सामना' में AIIMS की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि सुशांत सिंह विफलता और निराशा से ग्रस्त था, जीवन मे असफलता से वो खुद को संभाल नही पाया, इसी कशमकश में उसने मादक पदार्थों का सेवन करना शुरू कर दिया और एक दिन फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत की मौत के दोषियों को बचाने का आरोप झेल रही शिवसेना ने अभिनेता के चरित्र पर ही सवाल उठाए हैं। सामना’ में सुशांत को मादक पदार्थों का सेवन करने वाला और चरित्र हीन शख्स बताया गया है। 

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इसी बीच सुशांत की मौत के दोषियों को बचाने का आरोप झेल रही शिवसेना ने अभिनेता के चरित्र पर ही सवाल उठाए हैं। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में सुशांत को मादक पदार्थों का सेवन करने वाला और चरित्र हीन शख्स बताया गया है। 

'सामना' में AIIMS की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि सुशांत सिंह विफलता और निराशा से ग्रस्त था, जीवन मे असफलता से वो खुद को संभाल नही पाया, इसी कशमकश में उसने मादक पदार्थों का सेवन करना शुरू कर दिया और एक दिन फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। सामना ने आगे लिखा, 'सीबीआई जांच में पता चला कि सुशांत एक चरित्रहीन और चंचल कलाकार था।'

होना चाहिए मानहानि का केस 

सामना में यह भी कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार को उन नेताओं और चैनलों पर मानहानि का केस करना चाहिए जो मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाकर उसकी छवि खराब कर रहे थे। ऐसे बेईमान लोगों के विरुद्ध मराठी जनता को एक भूमिका लेनी चाहिए। कई गुप्तेश्वर आये और गए लेकिन मुंबई पुलिस की प्रतिष्ठा का झंडा लहराता रहा। अगर सुशांत सिंह के ऊपर मौत के बाद मामला चलाने की कानूनी व्यवस्था होती तो ड्रग्स मामले में सुशांत पर मादक पदार्थों के सेवन का मुकदमा चलता। वहीं, एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि वह सुशांत केस में प्रोपेगेंडा कर रही है।

कंगना रनौत पर साधा निशाना 

पार्टी मुखपत्र में नाम लिए बिना अभिनेत्री कंगना रनौत पर भी  निशाना साधा गया है। सामना में लिखा है कि ‘सुशांत की मौत को जिन्होंने भुनाया, मुंबई को पाकिस्तान और बाबर की उपमा दी, वो अभिनेत्री अब किस बिल में छिपी है। हाथरस में एक युवती को बलात्कार के बाद मार डाला गया, इस पर इस अभिनेत्री ने आंखों में ग्लिसरीन डालकर भी दो आंसू नहीं बहाए। जिन्होंने बलात्कार किया वो इस अभिनेत्री के भाई बंधु हैं क्या?’

 

टॅग्स :शिव सेनासुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?