लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ के धुर विरोधी को मंत्रिमंडल से हटाकर पीएम मोदी ने दिया बड़ा राजनीतिक संदेश

By संतोष ठाकुर | Updated: June 1, 2019 08:40 IST

पूर्व सरकार में वित्त राज्य मंत्री रहे शिव प्रताप शुक्ला को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धुर विरोधी माना जाता है.

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार को भाजपा आलाकमान का आशीर्वाद हासिल है.मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में इस बार शिव प्रताप शुक्ला को शामिल नहीं किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल गठन के सिलसिले में उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर भी बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है. उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में इस बार शिव प्रताप शुक्ला को शामिल नहीं किया है. पूर्व सरकार में वित्त राज्य मंत्री रहे शुक्ला को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धुर विरोधी माना जाता है. इस बदलाव से मोदी ने यह साफ कर दिया है कि फिलहाल उनका योगी पर विश्वास बरकरार है और वही राज्य में उनका और पार्टी का चेहरा हैं.

सूत्रों के मुताबिक, जिस तरह से मोदी ने राजपूत समुदाय से आने वाले राजनाथ सिंह को गृह से रक्षा मंत्रालय में भेजा है, उससे भी यह संकेत जाता है कि उत्तर प्रदेश में राजपूतों के चेहरे के तौर पर केंद्रीय नेतृत्व योगी को मजबूत करना चाहता है. गृह मंत्रालय के जरिये प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से राज्य में किसी नेता का दखल हो सकता है और वह राज्य की राजनीति को प्रभावित कर सकता है. रक्षा मंत्रालय राज्य में वैसा प्रभाव नहीं डाल सकता है.

ऐसे में माना जा रहा है कि यह कदम योगी को ही राजनीतिक लाभ पहुंचाएगा. यही नहीं, केंद्र में उत्तर प्रदेश से ऐसा कोई बड़ा नेता नहीं लाया गया है. वहां से मंत्रिमंडल में महेंद्र नाथ पांडेय को लिया गया है, लेकिन उन्हें कौशल उद्यमिता मंत्रालय का प्रभार दिया गया है जो बड़ा मंत्रालय नहीं माना जाता है.

उत्तर प्रदेश में सब कुछ है ठीक

एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि फिलहाल उत्तर प्रदेश में सब कुछ ठीक है. उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के आधार पर किसी के भविष्य का आकलन करना पूरी तरह से सही नहीं है. योगी सरकार को भाजपा आलाकमान का आशीर्वाद हासिल है. आलाकमान के इस विश्वास के कारण योगी सरकार की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप