लाइव न्यूज़ :

शिरोमणि अकाली दल ने 'गल पंजाब दी' अभियान पर छह दिनों के लिए रोक लगाई

By भाषा | Updated: September 4, 2021 00:47 IST

Open in App

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान ‘गल पंजाब दी’ पर छह दिनों के लिए रोक लगा दी। पार्टी ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के लिए अकालियों के ‘निरंतर समर्थन’ को दोहराते हुए किसानों के साथ बातचीत करने के वास्ते एक समिति का भी गठन किया। बादल ने कहा कि पार्टी ‘‘किसानों के साथ किसी भी तरह का टकराव नहीं चाहती है।’’ पंजाब के मोगा जिले में बृहस्पतिवार को शिरोमणि अकाली दल के एक कार्यक्रम में किसानों के एक समूह ने कथित तौर पर जबरन घुसने की कोशिश की। इस कार्यक्रम को बादल संबोधित कर रहे थे। पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। बादल ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि 'गल पंजाब दी' अभियान 11 सितंबर को अमलोह से फिर से शुरू होगा। इस अभियान के तहत बादल 100 दिनों में 100 निर्वाचन क्षेत्रों की यात्रा कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVice President Election: दोस्त छोड़ रहे साथ?, आखिर क्यों उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहे बीजद, बीआरएस, शिअद, संजय राउत ने कहा-राजग उम्मीदवार को वोट देने का दबाव था, नहीं झुके

भारतSukhbir Singh Badal's resignation: अकाली दल ने पार्टी प्रमुख के पद से सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा स्वीकार किया

भारतShiromani Akali Dal Sukhbir Singh Badal: शिअद अध्यक्ष पद से सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा, आखिर क्या है वजह

भारतPunjab: आप नेता मनदीप सिंह बराड़ को लगी गोली, अकाली दल के नेता के साथ बहस के दौरान हुआ हादसा

भारतकंगना रनौत ने सिमरनजीत सिंह मान पर किया पलटवार, रेप वाले बयान पर लगा दी क्लास

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?