लाइव न्यूज़ :

आइसक्रीम और जंकफूड के शौकीन हो गए शिमला के बंदर, समय से पहले दिख रहे हैं बायोलॉजिकल बदलाव

By बलवंत तक्षक | Updated: December 5, 2019 08:15 IST

यहां यह उल्लेख करना जरूरी है कि इस समय राज्य की 548 पंचायतें बंदरों से प्रभावित हैं. हिमाचल में इस समय 2 लाख 07 हजार से ज्यादा बंदर हैं.

Open in App
ठळक मुद्देशिमला में बंदरों की आबादी इंसानों के लिए ख़तरा बन गई है. पार्किंग में खड़ी गाडि़यों की खिड़कियां और विंड-स्क्रीन तोड़ देते हैं.

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बंदर आइसक्रीम और जंकफूड के शौकीन हो गए हैं. ज्यादा खाना खाने के कारण उनमें समय से पहले ही बायोलॉजिकल बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं. बंदरों की बढ़ती तादाद को देखते हुए उनकी नसबंदी तो की जा रही है, लेकिन रफ्तार अगर यही रही तो इनकी संख्या पर काबू पाने में 25 साल से ज्यादा वक्त लग जाएगा.

राज्य के वन्यजीव विभाग की शोध रिपोर्ट के मुताबिक आमतौर पर चार से पांच साल की उम्र में बच्चों को जन्म देने वाली मादा बंदर अब महज दो साल की उम्र में ही गर्भवती होने लगी हैं. यह मौसम में बदलाव का असर नहीं, बल्कि उन्हें भरपूर खाना मिलने की वजह से हो रहा है. इससे उनका वजन बढ़ रहा है.

यहां यह उल्लेख करना जरूरी है कि इस समय राज्य की 548 पंचायतें बंदरों से प्रभावित हैं. हिमाचल में इस समय 2 लाख 07 हजार से ज्यादा बंदर हैं. अब तक दस करोड़ रुपए इनकी नसबंदी पर खर्च किए जा चुके हैं. बंदरों से कई तरह की बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है.

शिमला में बंदरों की आबादी इंसानों के लिए ख़तरा बन गई है. स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं पर वे घात लगाकर हमला करते हैं, उनके बैग, सामान और चश्मा छीनते हैं. पार्किंग में खड़ी गाडि़यों की खिड़कियां और विंड-स्क्रीन तोड़ देते हैं. हिमाचल वन विभाग की रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से शिमला शहरी इलाकों के बंदरों को एक साल के लिए विनाशक घोषित किया जा चुका है.

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत