लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के करण 18 की मौत, राज्य सरकार ने पर्यटकों से की ना आने की अपील

By स्वाति सिंह | Updated: August 14, 2018 10:09 IST

Himachal Heavy Rain Alerts: भारी बारिश के चलते प्रशासन को शिमला, कांगड़ा और सोलन में स्कूलों को बंद करना पड़ा है।

Open in App

शिमला 14 अगस्त: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण सरकार ने पर्यटकों से राज्य में ना आने की अपील की है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसके चलते प्रशासन को शिमला, कांगड़ा और सोलन में स्कूलों को बंद करना पड़ा है। बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि मिली रिपोर्टों के मुताबिक अब तक वहां पर 18 लोगों के मरने की खबर है। 

उन्होंने बताया कि कांगड़ा की जयसिंहपुर तहसील में अकेले लोक निर्माण विभाग की 16 सड़कों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, तहसील में 39 घरों और सात सिंचाई एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य (आईपीएच) योजनाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिले के अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश की वजह से किन्नौर में रिस्पा पुल बह गया। जिला प्रशासन एक अस्थाई पुल बना कर यातायात बहाल करने की कोशिश कर रहा है। सिंचाई के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चार छोटी नहरें (कुलाह) भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पांच और इससे जुड़ने वाली चार सड़के भूस्खलन की वजह से बंद हो गई हैं। अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण व्यास नदी में प्रवाह बहुत तेज है जिसके मद्देनजर भाखड़ा व्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के अधिकारियों ने आज सुबह नौ बजे से पंडोह बांध से पानी छोड़ना शुरू किया।

उन्होंने बताया कि पर्यटकों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को नदी के आस-पास नहीं जाने की हिदायत दी गई है। बीबीएमबी अधिकारियों ने जिला प्रशासन को सूचित किया है कि कल दोपहर तीन बजे तक बांध से पानी छोड़ना जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। कांगड़ा के उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि लोग आपात स्थिति में 1077 पर कॉल कर सकते हैं।

मौसम विभाग ने अभी भी भारी बारिश की संभावना जताई है। शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, पौंटा साहिब में 239 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सुजानपुर तिहरा में 238 मिलीमीटर बारिश हुई है। मालूम हो कि सुबह 8.30 बजे तक मंडी में 235 मिमी, पालमपुर में 212 मिमी, शिमला में 172.6 मिमी, धर्मशाला में 142.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि किन्नौर के रुतुरांग में भूस्खलन की वजह से सांग्ला-कर्चम मार्ग बंद कर दिया गया है।

शिमला में, फेज-3, कंगनाधार में भूस्खलन की वजह से एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। कांगड़ा जिले में भी भूस्खलन के कारण कई सड़कों को बंद किया गया। इसके अलावा भूस्खलन की वजह से चांबा जिले के पंजपुला में सड़क को बंद कर दिया गया।

(भाषा इनपुट के साथ )

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब