लाइव न्यूज़ :

नहीं रहीं शीला दीक्षित: सुबह 8 बजे से पहले सभी को स्वयं करती थीं फोन, गलत खबरों पर भी नहीं होती थीं नाराज

By संतोष ठाकुर | Updated: July 21, 2019 08:27 IST

शीला दीक्षित का कहना था कि दिल्ली की मुख्यमंत्री यह उनका दायित्व है कि वह सभी तक पहुंचे और सभी पक्षों की बात सुने. इसकी वजह यह है कि जब तक वह सभी आवाज को नहीं सुनेंगी उस समय तक उन्हें यह नहीं पता चल पाएगा कि क्या कहीं कुछ गड़बड़ी है. इसी तरह से वह अपने कार्य को लेकर भी ईमानदार थीं. कोई उनके कितने भी नजदीक हो लेकिन यह गारंटी नहीं ले सकता था कि वह उनसे सभी काम करा सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देकई बार वह समय पर प्रतिक्रिया नहीं दे पाने को लेकर क्षमा भी मांगती थीं.उनका कहना था कि बतौर दिल्ली की मुख्यमंत्री यह उनका दायित्व है कि वह सभी तक पहुंचे और सभी पक्षों की बात सुने.

दिल्ली की सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाली शीला दीक्षित संभवत: यह जानती थी कि संवाद से किसी की भी नाराजगी दूर की जा सकती है. दूसरे के साथ अपने मतभेद को कम किया जा सकता है. यही वजह है कि वह उन सभी लोगों को स्वयं सुबह कॉल करती थीं, जिन्हें लेकर उन्हें लगता था कि वह नाराज हैं या फिर जिनके साथ किसी तरह के संवाद की जरूरत है.

शीला दीक्षित की यह खासियत थी कि अगर आपने उनके घर पर उनसे बात करने के लिए संवाद छोड़ा है तो वह आपसे बात जरूर करेंगी. जिन लोगों को वह व्यक्तिगत रूप से जानती थीं या फिर किसी पत्रकार ने किसी समाचार पर उनकी प्रतिक्रि या लेने के लिए उनके घर पर संपर्क किया और वह उस समय नहीं मिल पाईं हो तो वह उन्हें सुबह 8 बजे अपने घर के लैंडलाइन से स्वयं कॉल करके बात करती थीं.

इतना ही नहीं, कई बार वह समय पर प्रतिक्रिया नहीं दे पाने को लेकर क्षमा भी मांगती थीं. यह उनका ऐसा स्वभाव था जिसके सभी कायल थे. शीला दीक्षित की एक अन्य खासियत यह भी थी कि अगर किसी पत्रकार ने दिल्ली सरकार या उनके नेतृत्व को लेकर कोई नकारात्मक समाचार लिखा या दिखाया हो तो वह उससे दूरी बनाने या फिर उसके प्रति किसी तरह की घृणा-नाराजगी रखने की जगह उससे मिलती थीं और पूछती थी कि आज क्या खबर है.

उनका कहना था कि बतौर दिल्ली की मुख्यमंत्री यह उनका दायित्व है कि वह सभी तक पहुंचे और सभी पक्षों की बात सुने. इसकी वजह यह है कि जब तक वह सभी आवाज को नहीं सुनेंगी उस समय तक उन्हें यह नहीं पता चल पाएगा कि क्या कहीं कुछ गड़बड़ी है. इसी तरह से वह अपने कार्य को लेकर भी ईमानदार थीं. कोई उनके कितने भी नजदीक हो लेकिन यह गारंटी नहीं ले सकता था कि वह उनसे सभी काम करा सकता है. वह अपने स्तर पर समीक्षा के बाद ही किसी भी कार्य को करने का आदेश देती थीं.

टॅग्स :शीला दीक्षितदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष