लाइव न्यूज़ :

शेहराई का निधन दुखद, राजनीतिक नेता विशुद्धत: विचारधारा के चलते जेल में हैं: महबूबा मुफ्ती

By भाषा | Updated: May 5, 2021 17:53 IST

Open in App

श्रीनगर, पांच मई वरिष्ठ अलगाववादी नेता मोहम्मद अशरफ शेहराई की मौत पर शोक प्रकट करते हुए पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में कई राजनीतिक नेता ‘विशुद्ध रूप से’ अपनी राजनीतिक विचारधारा की वजह से लगातार हिरासत में हैं।

महबूबा ने ट्वीट किया, ‘‘ अशरफ शेहराई के आकस्मिक निधन की खबर जानकर गहरा दुख हुआ। उनकी तरह अनगिनत राजनीतिक कैदी और अन्य लोग विशुद्ध रूप से अपनी राजनीतिक विचारधारा एवं चिंतन प्रक्रिया के चलते निरंतर जेल में हैं। आज के भारत में किसी भी व्यक्ति को अपने विरोधी ख्याल की कीमत चुकानी पड़ती है।’’

अधिकारियों ने बताया कि शेहराई (77) की बुधवार को जम्मू कश्मीर के एक अस्पताल में मौत हो गयी। मंगलवार शाम को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उधमपुर की जिला जेल से सरकारी मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया था। उन्हें पिछले साल जुलाई में जन सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था। वह कट्टरपंथी हुर्रियत कांफ्रेंस नेता सैयद अली शाह गिलानी के करीबी थे।

महबूबा ने कहा कि केंद्र को हिरासत में लिये गये राजनीतिक नेताओं को तत्काल रिहा करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब