लाइव न्यूज़ :

भेड़पालन को लाभदायक बनाना होगा: जयराम ठाकुर

By भाषा | Updated: February 6, 2021 21:44 IST

Open in App

धर्मशाला, छह फरवरी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को पालमपुर के बनौरी में कहा कि प्रदेश सरकार गद्दी समुदाय के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और भेड़ पालन को लाभदायक व्यवसाय बनाने के लिए योजनाएं शुरू करेगी।

उन्होंने यह बात एचपी वूल फेडरेशन द्वारा एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जनजातीय समुदाय और प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करने के बाद आयोजित भेड़ प्रजनक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2000 में केंद्र में भाजपा के शासनकाल में ही गद्दी समुदाय को आदिवासी का दर्जा दिया गया था।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे गद्दी लोगों की भेड़-बकरियों की चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।

ठाकुर ने यह भी दावा किया कि हाल ही में संपन्न पंचायत चुनाव में लोगों ने प्रदेश सरकार को भारी जनादेश दिया था।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने पिछले तीन साल में हुए सभी चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित की और वह राज्य सरकार के विकास और कल्याणकारी कार्यक्रमों से संतुष्ट है।

ठाकुर ने कहा कि केंद्र ने हर परिवार को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर देने के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की। जो लोग आयुष्मान भारत में शामिल नहीं हैं, वे राज्य सरकार की हिमकेयर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत अधिक खबरें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?