पीएम पद के लिए मायावती-अखिलेश की वकालत पर शत्रुघ्न सिन्हा की सफाई, कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 20, 2019 06:10 AM2019-04-20T06:10:58+5:302019-04-20T06:10:58+5:30

शत्रुघ्न ने कहा कि छोटी मोटी बातों को बढ़ाया जाता है, उन बातों में कोई तथ्य व सत्य नहीं है। मैं जो कहता हूं वो करता हूं।

shatrughan sinha clarify his statement about akhilesh yadav and mayawati as future prime minister | पीएम पद के लिए मायावती-अखिलेश की वकालत पर शत्रुघ्न सिन्हा की सफाई, कही ये बात

पीएम पद के लिए मायावती-अखिलेश की वकालत पर शत्रुघ्न सिन्हा की सफाई, कही ये बात

कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अखिलेश यादव और मायावती को प्रधानमंत्री बनने के अपने बयान पर सफाई पेश की है। वह अपने बयान में हाईकमान की रजामंदी को बताते नजर आए।

एबीपी न्यूज की खबर के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि उन्होंने जो कुछ कहा है वो कांग्रेस के हाईकमान और उनके नेता राहुल गांधी की सहमति से कहा है। हांलाकि उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा कि कांग्रेस उनसे नाराज है कि नहीं।

उन्होंने कहा कि छोटी मोटी बातों को बढ़ाया जाता है, उन बातों में कोई तथ्य व सत्य नहीं है। मैं जो कहता हूं वो करता हूं। मैं हमेशा सच्चाई को लेकर चला हूं। गुरुवार को शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने लखनऊ से समाजवादी पार्टी के टिकट पर नामांकन दाखिल किया था। यहां से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी चुनावी मैदान में हैं। क्या पूनम सिन्हा राजनाथ सिहं को हरा पाएंगी, इसके जवाब में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, आज है वो कल नहीं होंगे और जो कल था वो आज नहीं।

पत्नी के सपा ज्वाइन करने के बाद शत्रुघ्न ने कहा था कि प्रधानमंत्री हो तो अखिलेश यादव या मायावती जैसा हो, जिनके अंदर काबिलियत और गुण हैं। इनमें काम करने की तत्परता है, अखिलेश में बहुत क्षमता वे युवा शक्ति का प्रतीक हैं। उन्हें सिर्फ उत्तर प्रदेश के भविष्य नहीं बल्कि कभी-कभी तो देश के भविष्य के रूप में भी देखता हूं। प्रधानमंत्री कैंडिडेट के रूप में देखता हूं।

Web Title: shatrughan sinha clarify his statement about akhilesh yadav and mayawati as future prime minister