लाइव न्यूज़ :

रविशंकर प्रसाद ही नहीं शशि थरूर का अकाउंट भी ट्विटर ने किया था बंद, अब संसद की स्थायी समिति मांगेगी स्पष्टीकरण

By अभिषेक पारीक | Updated: June 25, 2021 22:09 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने ट्विटर की ओर से केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट कुछ देर के लिए बंद किए जाने के बाद कहा कि उनके साथ भी ऐसा हुआ और अब संसद की स्थायी समिति स्पष्टीकरण मांगेगी।

Open in App
ठळक मुद्देरविशंकर प्रसाद और शशि थरूर के अकाउंट को बंद रखने के लिए ट्विटर को स्पष्टीकरण देना होगा। शशि थरूर ने कहा कि अब संसद की स्थायी समिति माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट से स्पष्टीकरण मांगेगी। शशि थरूर ने रविशंकर प्रसाद के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि उनके साथ भी ऐसा ही हुआ है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने ट्विटर की ओर से केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट कुछ देर के लिए बंद किए जाने के बाद शुक्रवार को कहा कि उनके साथ भी ऐसा हुआ और अब संसद की स्थायी समिति इस माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर से स्पष्टीकरण मांगेगी। दरअसल, प्रसाद ने ट्वीट कर अपने अकाउंट को अस्थायी रूप से बंद किए जाने की जानकारी दी। 

उन्होंने कहा, 'दोस्तो! आज कुछ बहुत ही अनूठा हुआ। ट्विटर ने संयुक्त राज्य अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट अधिनियम (डीएमसीए) के कथित उल्लंघन के आधार पर लगभग एक घंटे तक मेरे अकाउंट तक पहुंच को रोका और बाद में उन्होंने मुझे अकाउंट के उपयोग की अनुमति दी।'

प्रसाद के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी मामलों संबंधी स्थायी समिति के प्रमुख थरूर ने कहा, 'रवि जी, मेरे साथ भी यही हुआ। स्पष्ट रूप से डीएमसीए अति सक्रिय हो रहा है।' कांग्रेस सांसद के मुताबिक, ट्विटर ने उनके एक ट्वीट को डिलीट कर दिया क्योंकि इससे किसी जमाने में मशहूर रहे वोकल ग्रुप (संगीत समूह) 'बोनी एम' के गाने ‘रासपुतिन’ से संबंधित कॉपीराइट का मामला जुड़ा था। 

अकाउंट फिर से शुरू कर दिया गया

थरूर ने कहा कि एक पूरी प्रक्रिया के बाद उनका अकाउंट फिर से शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा, 'सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के प्रमुख के तौर पर मैं यह कह सकता हूं कि हम ट्विटर-इंडिया से प्रसाद और मेरे अकांउट पर रोक लगाने को लेकर स्पष्टीकरण मांगेंगे। उससे यह भी जवाब मांगा जाएगा कि भारत में कारोबार करते हुए वह किन नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करती है।' 

टॅग्स :ट्विटरशशि थरूररविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए