लाइव न्यूज़ :

शरद यादव अपनी पार्टी का लालू यादव की पार्टी राजद में करेंगे विलय, बयान जारी कर किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: March 17, 2022 16:43 IST

शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रित जनता दल का विलय राष्ट्रीय जनता दल में होगा. शरद यादव ने खुद इसकी जानकारी दी है. उन्होंने अपनी पार्टी 2018 में बनाई थी.

Open in App

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव अब अपनी पार्टी लोकतांत्रित जनता दल (लोजद) का विलय लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद में कराने जा रहे हैं. यह जानकारी शरद यादव ने खुद पत्र जारी कर दी है. उन्‍होंने बताया है कि दिल्‍ली स्थित उनके सात तुगलक रोड आवास पर 20 मार्च को इसके लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. 

उन्‍होंने कहा है कि देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए बिखरे हुए जनता परिवार को साथ लाने के लिए ऐसा करना जरूरी हो गया है. इसलिए वह अपनी पार्टी का राजद में विलय करके लालू और तेजस्वी यादव को मजबूत करेंगे.

जदयू से अलग होकर 2018 में बनाई थी अपनी पार्टी

शरद यादव ने लोजद का राजद के साथ विलय कराने के निर्णय को सामने रखते हुए कहा कि जदयू से अलग होकर उन्होंने 2018 में अपनी इस पार्टी का गठन किया था. उन्होंने कहा कि लोग अभी एक मजबूत विपक्ष की ओर झांक रहे हैं. वर्तमान राजनीतिक स्थिति को देखते हुए ये फैसला लिया गया है ताकि बिखरे हुए जनता परिवार को फिर एकजुट किया जा सके. 

उन्‍होंने कहा है कि वर्तमान की केंद्र सरकार पूरी तरह फेल है. जनता यह मानती भी है लेकिन उनके पास कोई विकल्‍प नहीं है. लोग मजबूत विपक्ष के इंतजार में हैं. उन्‍होंने आम आदमी पार्टी की भी इशारों में चर्चा की है. शरद यादव ने 2018 में नीतीश कुमार से अलग होकर लोकतांत्रिक जनता दल का गठन किया था. 

'स्‍वास्‍थ्‍य समस्याओं की वजह से पार्टी को नहीं बढ़ा सके आगे'

शरद यादव ने बयान में कहा है कि अपने स्‍वास्‍थ्‍य की वजह से प्रयासों को काफी समय तक आगे नहीं बढ़ा सका. 

उन्होंने कहा कि एक समय था जब 1989 में अकेले जनता दल के पास 143 सीटें थी. मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने के बाद जनता दल परिवार की वि‍भिन्‍न सरकारों के गठन में महत्‍वपूर्ण भूमिका रही. इसका असर भी दिखा. देश में वंचित वर्गों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में काफी उत्‍थान हुआ. लेकिन जैसे-जैसे जनता दल परिवार बिखरता गया, वैसे-वैसे देखा गया कि सत्‍ता में रहने वाली सरकारों ने संविधान प्रदत्‍त आरक्षण नीति के कार्यान्‍वयन पर पर्याप्‍त ध्‍यान नहीं दिया.

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार जब महागठबंधन को छोड़कर जब एनडीए में आए तो शरद यादव ने उनका साथ छोडकर अपनी खुद की एक पार्टी का गठन कर लिया था. वहीं शरद यादव की अब सेहत भी नासाज रहती है. उनसे मिलने जीतन राम मांझी व तेजस्वी यादव भी पहले जा चुके हैं.

इसके साथ ही शरद यादव के सामने एक नयी समस्या सामने आ गई है कि हाइकोर्ट ने उन्हें आवंटित सरकारी बंगला खाली करने का आदेश दे दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मांग कर दी थी कि राजद की ओर से उन्‍हें राज्‍यसभा भेजा जाए.

टॅग्स :बिहार समाचारलालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी