लाइव न्यूज़ :

शरद पवार का बीजेपी पर वार, कहा-जातिवाद का जहर फैला रहे लोगों के खिलाफ एकजुट हों

By भाषा | Updated: November 12, 2018 23:37 IST

शरद पवार ने सोमवार को समान विचारधारा वाली ताकतों से ‘इस राष्ट्रीय आपदा से’ मुकाबला करने के लिए एकजुट हो जाने का आह्वान किया, ‘‘जो जातिवाद का जहर फैलाने के पाप में लगी है।

Open in App

 भाजपा पर परोक्ष प्रहार करते हुए राकांपा प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को समान विचारधारा वाली ताकतों से ‘इस राष्ट्रीय आपदा से’ मुकाबला करने के लिए एकजुट हो जाने का आह्वान किया, ‘‘जो जातिवाद का जहर फैलाने के पाप में लगी है।

माकपा की किसान इकाई ऑल इंडिया किसान सभा द्वारा आयोजित सम्मेलन में पवार ने भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र और राज्य सरकारों पर कृषि संकट से जूझ रहे किसानों के प्रति सहानुभूति नहीं रखने का आरोप लगाया।

पवार ने भाजपा पर कृषि संकट, सूखा जैसे ज्वलंत समस्याओं से ध्यान बंटाने के लिए राममंदिर विवाद को फिर से उठाने का भी आरोप लगाया तथा किसानों से सत्तारुढ़ दल के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में कामगार वर्ग को बर्बाद किया जा रहा है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं, नये रोजगार पैदा नहीं हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अतएव यह हमारी जिम्मेदारी है कि जो भी भाजपा के खिलाफ है, जो भी जातिवादी विचारधारा के विरुद्ध है.... इस राष्ट्रीय आपदा को उखाड़ फेंकने के लिए (भाजपा विरोधी) ताकतों को एकजुट होने की जरुरत है जो जातिवाद का जहर फैलाने के पाप में लगी है।’’ 

टॅग्स :शरद पवारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया