लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच आज पीएम मोदी से मिलेंगे शरद पवार, इस मुद्दे पर होगी चर्चा

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 20, 2019 09:40 IST

एनसीपी प्रमुख शरद पवार किसानों की स्थिति को लेकर काफी चिंतित हैं। उनका कहना है कि अतिवृष्टि के कारण संतरे को बहुत नुकसान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी प्रुमख महाराष्ट्र चुनावों के वक्त से ही प्रदेश में किसानों का मुद्दा उठा रहे हैं।पीएम मोदी ने दो दिन पहले राज्यसभा में एनसीपी की तारीफ की थी। 

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर सियासी घमाशान के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। एनसीपी चीफ शरद पवार दोपहर 12 बजे पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। ये बैठक संसद में की जाएगी। शरद पवार पीएम मोदी से महाराष्ट्र के किसानों की दयनीय स्थिति पर चर्चा करेंगे। एनसीपी प्रमुख शरद पवार वैसे तो किसानों के मुद्दे पर पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे लेकिन इसे राज्य में जारी सरकार गठन की कवायद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पीएम मोदी ने दो दिन पहले राज्यसभा में एनसीपी की तारीफ की थी। 

बता दें कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार किसानों की स्थिति को लेकर काफी चिंतित हैं। उनका कहना है कि अतिवृष्टि के कारण संतरे को बहुत नुकसान हुआ है। संतरा किसानों से उन्होंने निजी तौर पर चर्चा भी की है।

उनका कहना है कि 60 से 70 फीसदी तक किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। महाराष्ट्र में किसानों की हालत दयनीय है और जो बची हुई फसल है उनमें भी घुन लगने की आशंका है। 

शरद पवार का कहना है कि किसानों के फसल को काफी नुकसान हुआ है और यह अभूतपूर्व हानि है।

टॅग्स :शरद पवारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस