लाइव न्यूज़ :

शरद पवार ने पीएम मोदी को बताया 'राष्ट्रीय आपदा', कहा- हराना जरूरी

By भाषा | Updated: April 8, 2019 19:07 IST

Open in App

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ‘राष्ट्रीय विपदा’ हैं और देश को सुरक्षित रखने के लिए लोकसभा चुनाव में उन्हें हराना जरूरी है। पवार ने कहा कि मोदी को ना तो देश का नेतृत्व करने में विपक्ष की क्षमता की बात करनी चाहिए और ना ही पवार परिवार में एकता की।

उन्होंने कहा कि संप्रग ने 2004 से लेकर एक दशक तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को अच्छी तरह चलाया था। राकांपा संप्रग का हिस्सा थी। पवार ने कहा, ‘‘हम देश अच्छे से चला सकते हैं। मोदी को हमारी क्षमता की फिक्र करने की जरूरत नहीं है।’’

पवार ने वर्धा की एक रैली में अपने खिलाफ निजी हमले के लिए भी प्रधानमंत्री की आलोचना की। मोदी ने वर्धा की रैली में कहा था कि पवार की राकांपा से पकड़ कमजोर हो गयी है और उनके परिवार में विवाद चल रहा है। पवार ने कहा, ‘‘मैं अपने घर में खुश हूं। आपको चिंता की जरूरत नहीं है।

आपके जीवन में आपका कोई घर नहीं रहा।’’ राकांपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री एक अप्रैल को रैली के लिए वर्धा गये लेकिन महात्मा गांधी के सेवाग्राम आश्रम नहीं गये। वह गांधीवादी होने का दावा करते हैं और चरखा चलाते हुए तस्वीरें खिंचाते हैं लेकिन उन्होंने सेवाग्राम आश्रम जाकर श्रद्धांजलि देना सही नहीं समझा। उन्होंने किसानों को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप