लाइव न्यूज़ :

पित्ताशय की सर्जरी के बाद शरद पवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई

By भाषा | Updated: April 15, 2021 13:41 IST

Open in App

मुंबई, 15 अप्रैल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में पित्ताशय की सर्जरी के बाद बृहस्पतिवार को छुट्टी दे दी गई। पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने यह जानकारी दी।

पवार (80) की सोमवार को 'लैप्रोस्कोपिक' सर्जरी की गई थी।

मलिक ने बताया, ''पवार को कुछ समय पहले अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।''

उन्होंने कहा कि पवार कुछ दिन घर पर विश्राम करेंगे।

इससे पहले 30 मार्च को राकांपा अध्यक्ष की पित्त वाहिका से एक पथरी निकालने के लिए अस्पताल में आपातकालीन एंडोस्कोपी की गयी थी।

पवार की पार्टी महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार में शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?