लाइव न्यूज़ :

Sharad Pawar-Ajit Pawar Maharashtra results: शरद पवार 89 सीट पर लड़े और 10 पर आउट?, भतीजा अजित ने चाचा के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) को 29 सीट पर दी पटखनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2024 20:00 IST

Sharad Pawar-Ajit Pawar Maharashtra results: महायुति के प्रमुख घटक राकांपा ने 59 सीट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 41 सीट पर जीत हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देSharad Pawar-Ajit Pawar Maharashtra results: अजित पवार के चाचा के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) ने 89 सीट पर अपने उम्मीदवार खड़े किये थे।Sharad Pawar-Ajit Pawar Maharashtra results: अजित पवार ने भतीजे युगेंद्र पवार को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया।Sharad Pawar-Ajit Pawar Maharashtra results: राकांपा दो धड़ों में बंट गई थी और तब से पवार परिवार में तीखी प्रतिद्वंद्विता भी शुरू हो गई।

Sharad Pawar-Ajit Pawar Maharashtra results: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने राज्य विधानसभा चुनावों में चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) को 29 सीट पर पटखनी दी है। निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को घोषित किए गए परिणाम के अनुसार, महाराष्ट्र के जिन निर्वाचन क्षेत्रों में राकांपा और राकांपा (एसपी) के बीच सीधा मुकाबला रहा, उनमें शरदपवार की पार्टी केवल छह ही सीट जीत सकी। इसके मुताबिक, महायुति के प्रमुख घटक राकांपा ने 59 सीट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 41 सीट पर जीत हासिल की।

अजित पवार के चाचा के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) ने 89 सीट पर अपने उम्मीदवार खड़े किये थे, लेकिन यह मात्र 10 सीट पर ही सिमट गई। अजित पवार पिछले साल अपने 41 विधायकों के साथ महायुति घटक में शामिल हो गए थे, जिससे शरद पवार द्वारा स्थापित की गई राकांपा दो धड़ों में बंट गई थी और तब से पवार परिवार में तीखी प्रतिद्वंद्विता भी शुरू हो गई।

अजित पवार ने अपने भतीजे एवं राकांपा (एसपी) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से शनिवार को हरा दिया, जिससे युगेंद्र को अपने परिवार के गढ़ में पहली बार बुरी हार का सामना करना पड़ा। अजित पवार की पार्टी ने चाचा की पार्टी को सीधी लड़ाई में जिन 29 सीट पर जीत हासिल की है, उनमें एक प्रमुख सीट सिंदखेड राजा भी शामिल है, जहां मनोज कायंदे ने मौजूदा विधायक एवं राकांपा (एसपी) प्रत्याशी राजेंद्र शिंगणे को हरा दिया। शिंगणे पहले अजित पवार के साथ थे, लेकिन बाद में वह शरद पवार की पार्टी में शामिल हो गए थे।

महाराष्ट्र की अहेरी सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां राकांपा के धरमराव अत्राम ने अपनी बेटी एवं राकांपा (एसपी) की उम्मीदवार भाग्यश्री को हरा दिया। राकांपा के इंद्रनिल मनोहर नाईक ने शरद पवार की पार्टी के उम्मीदवार शरद मैंद को पुसद सीट पर हरा दिया। वहीं, बसमत सीट पर राकांपा (एसपी) के प्रत्याशी जयप्रकाश दांडेगांवकर राकांपा के चंद्रकांत नवघरे से नहीं जीत पाए।

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के प्रमुख नेता और महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने येवला निर्वाचन क्षेत्र में राकांपा (एसपी) के माणिकराव शिंदे को हराया। वहीं, सिन्नर सीट पर माणिकराव कोकाटे ने राकांपा (एसपी) के उदय सांगले को हरा दिया। महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं राकांपा उम्मीदवार नरहरि जिरवाल ने सुनीता चारोसकर पर जीत दर्ज करते हुए अपनी डिंडोरी सीट बरकरार रखी। शहापुर निर्वाचन क्षेत्र में राकांपा के उम्मीदवार दौलत दरोडा विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पांडुरंग बरोरा को हराया।

जबकि पूर्व मंत्री नवाब मलिक की बेटी सना मलिक ने राकांपा (एसपी) के प्रत्याशी एवं अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को मुंबई की अणुशक्तिनगर सीट पर कड़े मुकाबले में हरा दिया। अजित पवार की पार्टी की उम्मीदवार एवं मंत्री अदिति तटकरे ने राकांपा (एसपी) के अनिल नवगाने को श्रीवर्धन सीट पर हराया।

वहीं, मंत्री दिलीप वाल्से ने आम्बेगांव सीट पर देवदत्त निकम को हरा दिया। शिरूर निर्वाचन क्षेत्र से ज्ञानेश्वर कटके ने राकांपा (एसपी) के अशोक पवार को हराया। वहीं, पिंपरी सीट पर राकांपा के अन्ना बनसोडे ने अपनी प्रतिद्वंद्वी सुलक्षणा धर को हरा दिया, जबकि राकांपा के किरण यमाजी लहामटे ने अकोले सीट पर राकांपा (एसपी) के अमित भांगारे को परास्त किया।

राकांपा के आशुतोष काले ने राकांपा (एसपी) के संदीप वरपे को कोपरगांव सीट पर हराया। संग्राम जगताप ने अहमदनगर शहर निर्वाचन क्षेत्र पर राकांपा (एसपी) के अभिषेक कलमकर को हरा दिया। वहीं, राकांपा के प्रकाश सोलंके ने माजलगांव सीट पर पवार की पार्टी के मोहन जगताप को पछाड़ते हुए जीत हासिल की।

मंत्री धनंजय मुंडे ने मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड जिले के परली सीट पर राकांपा (एसपी) के राजेसाहेब श्रीकिशन देशमुख को 140224 मतों के अंतर से हराया। बाबासाहेब पाटिल ने अहमदपुर में राकांपा (एसपी) के विनायक जाधव पाटिल को हराया, जबकि संजय बनसोडे ने उदगीर सीट पर राकांपा (एसपी) के सुधाकर भालेराव को हराया।

अजित पवार की पार्टी के नेता दीपक चव्हाण ने फलटण सीट पर राकांपा (एसपी) के सचिन पाटिल को हरा दिया। वहीं, चव्हाण के सहयोगी मकरंद पाटिल ने वाई सीट पर राकांपा (एसपी) की अरुणादेवी पिसाल को हराया। राकांपा उम्मीदवार शेखर गोविंदराव निकम ने राकांपा (एसपी) के प्रशांत यादव को हराते हुए चिपलुण सीट पर जीत हासिल की।

मंत्री हसन मुश्रीफ ने कागल सीट पर समरजीत सिंह घाटगे को हरा दिया। शरदपवार के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) केवल 10 सीट ही जीत सकी। राकांपा (एसपी) के उम्मीदवार जितेंद्र अव्हाद ने मुंब्रा कलवा सीट पर राकांपा के नजीब मुल्ला को हराते हुए जीत हासिल की। वहीं, राकांपा प्रत्याशी सुनिल विजय टिंगरे वडगांव शेरी सीट पर राकांपा (एसपी) के बापुसाहेब तुकाराम पठारे से हार गए।

बीड निर्वाचन क्षेत्र में संदीप क्षीरसागर ने योगेश क्षीरसागर (राकांपा) को हराया। वहीं, माधा सीट पर राकांपा (एसपी) के अभिजीत पाटिल विजयी हुए तथा राकांपा की मीनल साठे तीसरे स्थान पर रहीं। राजू खरे ने मोहोल सीट पर अजित पवार की पार्टी के उम्मीदवार यशवंत माने को हरा दिया, जबकि शरद पवार की पार्टी के प्रदेश प्रमुख जयंत पाटिल ने इस्लामपुर में निशिकांत पाटिल को हराया। राकांपा (एसपी) के रोहित पाटिल ने तासगांव-कवठे महांकाल सीट पर राकांपा संजय काका पाटिल को हराया। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024चुनाव आयोगराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीअजित पवारशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो