लाइव न्यूज़ :

खराब हुई चिन्मयानंद की तबीयत, न्यायालय में दर्ज हुआ पीड़िता का बयान

By भाषा | Updated: September 17, 2019 04:41 IST

भारतीय युवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वामी चिन्मयानंद के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए खिरनी बाग चौराहे पर चिन्मयानंद का पुतला फूंका। इसके अलावा ओम जी के विरुद्ध जिले के कई थानों में विषकन्या के बयान पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई हैl

Open in App
ठळक मुद्देएक मेडिकल स्टोर के स्वामी से भी इस सिलसिले में पूछताछ की गई कि चिन्मयानंद उनके यहां से कौन-कौन सी दवाएं मंगाते थे। चिन्मयानंद के समर्थन में कल रविवार को आए एक तथाकथित हिंदू संगठन के अध्यक्ष स्वामी ओम जी एवं मुकेश जैन का शाहजहांपुर में विरोध शुरू हो गया है।मुकेश जैन ने शाहजहांपुर की बेटियों को विषकन्या बताया था, इसके बाद सोशल मीडिया पर इनका जबरदस्त विरोध हो रहा हैl 

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली विधि छात्रा का आज न्यायालय में बयान लिया गया। बयान के बाद स्वामी चिन्मयानंद की तबीयत खराब हो गई। कथित पीड़िता को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम) गीतिका सिंह की अदालत में ले जाकर उसका बयान दर्ज कराया गया। 

छात्रा ने 'भाषा' को बताया कि मजिस्ट्रेट ने करीब 12 पेज में उसका बयान दर्ज किया है। उसने दिल्ली में जीरो क्रमांक पर दर्ज रिपोर्ट, उसके हॉस्पिटल के कमरे से चिप और चिन्मयानंद के मालिश वाले वीडियो शूट करने में इस्तेमाल चश्मे के चोरी होने तथा अन्य साक्ष्यों का जिक्र भी अपने बयान में किया है। छात्रा ने यह भी बताया कि स्वामी चिन्मयानंद के बेडरूम से चादर, गद्दा, शराब की बोतलें आदि जो साक्ष्य गायब कर दिए गए थे, उनका जिक्र भी उसने न्यायालय में दिए गए बयान में किया है। 

इस बीच, कथित पीड़िता का बयान होने के बाद शाम को स्वामी चिन्मयानंद की तबीयत खराब हो गई। मेडिकल कॉलेज के तथा प्राइवेट डॉक्टरों की टीम उनके आवास पर उनका इलाज कर रही है। मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर एम एल अग्रवाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि स्वामी चिन्मयानंद की तबीयत खराब हो गई है। इसी के चलते हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के सी वर्मा के साथ उन्होंने स्वामी चिन्मयानंद के दिव्य धाम में आकर उनका उपचार कियाl इस दौरान एक प्राइवेट नर्सिंग होम से चार डॉक्टरों की एक टीम भी बुलाई गई हैl फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। 

इस बीच, सूत्रों ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) की टीम ने पीड़िता को स्वामी चिन्मयानंद द्वारा दिलवाई गई एक स्कूटी के संबंध में एजेंसी के मैनेजर को बुलाकर पूछताछ की। इसके अलावा एक मेडिकल स्टोर के स्वामी से भी इस सिलसिले में पूछताछ की गई कि चिन्मयानंद उनके यहां से कौन-कौन सी दवाएं मंगाते थे। 

वहीं, चिन्मयानंद के समर्थन में कल रविवार को आए एक तथाकथित हिंदू संगठन के अध्यक्ष स्वामी ओम जी एवं मुकेश जैन का शाहजहांपुर में विरोध शुरू हो गया है। कल एक पत्रकार वार्ता में मुकेश जैन ने शाहजहांपुर की बेटियों को विषकन्या बताया था, इसके बाद सोशल मीडिया पर इनका जबरदस्त विरोध हो रहा हैl 

छात्र शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौराहे के पास ओम जी का पुतला फूंका और उनकी जीभ काट कर लाने वाले को 50 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया। वहीं, भारतीय युवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वामी चिन्मयानंद के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए खिरनी बाग चौराहे पर चिन्मयानंद का पुतला फूंका। इसके अलावा ओम जी के विरुद्ध जिले के कई थानों में विषकन्या के बयान पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई हैl इस बीच, स्वामी चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओम सिंह ने बताया कि चिन्मयानंद के निर्देश पर एक टीम बना दी गई है जो सोशल मीडिया पर उनके विरुद्ध अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगीl 

मालूम हो कि स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में एलएलएम की एक छात्रा ने 24 अगस्त को एक वीडियो वायरल करके चिन्मयानंद पर कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने एवं उसे तथा उसके परिवार को जान का खतरा बताया था। इसके बाद लड़की लापता हो गई थी। इस मामले में चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में राजस्थान में बरामद की गई छात्रा ने चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप भी लगाया था। इस सिलसिले में उसने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का इल्जाम भी लगाया था। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर गठित एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :स्वामी चिन्मयानंदउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप