लाइव न्यूज़ :

Shaheen Bagh: CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को BJP नेता ने बताया बंग्लादेशी व पाकिस्तानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2020 09:14 IST

इससे पहले केंद्रीय कानून मंत्री एवं बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि शाहीन बाग कोई जगह नहीं बल्कि विचार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन का कोई जगह नहीं है बल्कि यह मोदी विरोधी लोगों का अड्डा है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे अधिकतर लोग बांग्लादेश और पाकिस्तान के हैं।रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमने बार-बार बताया कि नागरिकता संशोधन विधेयक किसी कि नागरिकता नहीं छिनता।

दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को लेकर एक बार फिर से भाजपा नेता ने विवादित बयान दिया है। भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे अधिकतर लोग बांग्लादेश और पाकिस्तान के हैं।

बता दें कि इससे पहले केंद्रीय कानून मंत्री एवं बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि शाहीन बाग कोई जगह नहीं बल्कि विचार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन का कोई जगह नहीं है बल्कि यह मोदी विरोधी लोगों का अड्डा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह टुकड़े-टुकड़े गैंग का भी अड्डा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां मासूमों के मन में लोगों के लिए जहर भरा जाता है।

उन्होंने कहा कि शाहीन वह जगह है जहां पर टुकड़े-टुकड़े गैंग पीछे खड़े रहते हैं। जहां पर बच्चों की मासूमियत का छलावा देते हुए उनसे प्रधानमंत्री के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाया जाता है।

नागरिकता संशोधन कानून (CAA)को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को लेकर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि यह विरोध CAA का नहीं है, ये नरेन्द्र मोदी जी का विरोध है। हमने बार-बार बताया कि नागरिकता संशोधन विधेयक किसी कि नागरिकता नहीं छिनता। उन्होंने कहा कि इस देश का हर मुस्लिम नागरिक इज्जत के साथ इस देश में रहता है और रहेगा। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, केजरीवाल खामोश हैं, लेकिन उनके लोग खूब बोल रहे हैं। मनीष सिसोदिया बोलते हैं हम शाहीन बाग के साथ हैं। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और मणिशंकर अय्यर वहां जाकर क्या-क्या बोले हैं वो आप जानते हैं।

रविशंकर का कांग्रेस पर हमला

कानून मंत्री ने कहा कि आजकल कांग्रेस के नेताओं का पाकिस्तान प्रेम बहुत कौतुहल का विषय बना हुआ है। मणिशंकर अय्यर जाएंगे तो अपने सारे विचार पाकिस्तान में रखेंगे, उनके दूसरे मित्र कभी हिंदू-पाकिस्तान तो कभी जिन्ना। मैं कांग्रेस के लोगों को एक बात साफ-साफ कहना चाहता हूं कि अब इस देश बंटवारा होने नहीं दिया जाएगा। अगर कोई ऐसा करेगा तो उसके खिलाफ शख्त कार्रवाई की जाएगी। 

 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पाकिस्तानबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील