लाइव न्यूज़ :

शहीद मेजर कौस्तुभ राणे की अंतिम यात्रा, फूलों से सजाई गई सड़क, BJP पार्षद हुए शामिल

By स्वाति सिंह | Updated: August 9, 2018 16:26 IST

शहीद मेजर कौस्तुभ राणे का अंतिम संस्कार गुरुवार को ठाणे में किया गया।

Open in App

मुंबई, 9 अगस्त: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में सात अगस्त को हुए आतंकियों के साथ मुठभेड़ में मुंबई निवासी मेजर कौस्तुभ राणे शहीद हो गए। राणे इस्सी साल प्रमोशन पाकर कैप्टन से मेजर बने थे। शहीद मेजर कौस्तुभ राणे का अंतिम संस्कार गुरुवार को ठाणे में किया गया। शहीद की अंतिम यात्रा के दौरान मुंबई की सड़कों पर लोगों का तांता लगा हुआ था। 

बता दें कि मीरा भयंदर के लोग कश्मीर में शहीद हुए मेजर कौस्तुभ राणे के शव का जब इंतजार कर रहे थे, उस दौरान वहां के बीजेपी के विधायक और दर्जन भर पार्षद अपने एक पार्षद का जन्मदिन समारोह मना रहे थे जिसका वीडियो वायरल हो गया।एक मराठी टीवी चैनल की तरफ से प्रसारित वीडियो में दिखाया गया कि भाजपा विधायक नरेन्द्र मेहता और मीरा भयंदर नगर निगम के एक दर्जन भाजपा पार्षद मंगलवार की रात टाउनशिप में अपनी पार्टी के सहयोगी पार्षद आनंद मांजरेकर का जन्मदिन समारोह मना रहे हैं।

मेजर राणे का शव मुंबई पहुंचने से एक दिन पहले जन्मदिन मनाया गया। वह जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ के एक प्रयास को विफल करने के दौरान शहीद हो गए थे। मेहता ने घटना पर तुरंत माफी मांग ली। उन्होंने कहा, 'जो कुछ भी हुआ (जन्मदिन समारोह) वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा नहीं होना चाहिए था।’’  उन्होंने चैनल से कहा, 'हम सबने इसके लिए दुख जताया है। यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है।' यह पूछने पर कि जब पूरा टाउनशिप अपने निवासी की शहादत मना रहा था तो जन्मदिन समारोह को रद्द क्यों नहीं किया गया, इस पर मेहता ने कहा कि समारोह पहले से तय था।

राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा, 'भाजपा के जनप्रतिनिधियों की बेशर्मी की हद है। इस घटना ने भाजपा के सही चेहरे का पर्दाफाश किया है। पार्टी में शामिल विधायक और पार्षदों को पार्टी द्वारा निकाल दिया जाना चाहिए।'उन्होंने कहा, 'पार्टी में शामिल लोगों ने कोरा बहाना बनाया है कि मेजर की शहादत के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। वास्तविकता यह है कि उनमें से कुछ लोग उनके आवास पर संवेदना जताने गए थे और वहां से वे सीधे पार्टी करने चले गए।'

(भाषा इनपुट के साथ) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया